40 सीटों पर उतारे जाएंगे प्रत्याशी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावी रण दिन-ब-दिन दिलचस्प होता चला जा रहा है। प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ ने भी अब विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। संघ ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने की बात कही है।
हमीरपुर: सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों के लिए यहां होंगे साक्षात्कार-जानिए डिटेल
हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ के अध्यक्ष वीके शर्मा ने बताया कि सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। अर्धसैनिक बल से जुड़े लोग लगातार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। शर्मा ने कहा कि अर्धसैनिक बल के लोगों से कैंटीन की सुविधा छीनी गई। बार-बार वार्तालाप के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
ऐसे में संघ ने यह फैसला लिया है कि अब विधानसभा चुनाव में उतर कर सरकार को जवाब दिया जाए। चुनाव लड़ने के लिए अर्धसैनिक समन्वय संघ ने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। इसमें ऊना से राजकुमार, लाहौल स्पीति से कर्म ठाकुर, बिलासपुर से जोगिंदर सिंह चंदेल, बंजार नारायण सिंह ठाकुर और कुल्लू से टेक चंद ठाकुर उम्मीदवार होंगे। संघ ने कुल 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उम्मीदवारों की अगली सूची दूसरे और तीसरे चरण में जारी की जाएगी।
पच्छाद में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल-सुशील भृगु का स्वागत
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता