Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

देहरा अब कौन होगा तेरा, होशियारी कहीं पड़ न जाए भारी- पढ़ें खबर

विधानसभा क्षेत्र में रोचक हो सकता है मुकाबला

देहरा। हिमाचल के जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार ऊंट किस करवट बैठता है यह तो चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा। पर इतना जरूर है कि मौजूदा विधायक होशियार सिंह के लिए इस बार देहरा ही डगर आसान नहीं दिखती है। बदले समीकरणों के चलते अब मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है।

Video Story : भाजपा ने युवाओं से जो कहा, क्या हो पाया पूरा …

बता दें कि वर्ष 2017 के चुनाव में आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह रवि को 3914 मतों से हराया था। देहरा में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस का लगभग 70 फीसदी से अधिक वोट बैंक होशियार सिंह की तरफ मुड़ गया था। क्योंकि 2007 के बाद कांग्रेस देहरा में अपने पांव नहीं जमा पाई है।

2012 के चुनाव में कांग्रेस ने राजिंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया था और वह 7639 मत ही ले पाए थे। विजेता रहे भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रवि से 16 हजार 824 मतों से पीछे रहे थे। 2017 के चुनाव में विप्लव ठाकुर खुद चुनावी मैदान में उतरीं और बुरी तरह हारीं। उन्हें 8289 मत ही मिल पाए थे। विजेता आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह से 15 हजार 917 मत से पीछे रहीं थीं।

आकाश अंबानी ‘Time100 Next’ लिस्ट में शामिल, लीडर्स कैटेगरी में चुने गए

इस बार चुनाव के नजदीक विधायक द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद कहीं न कहीं यह वोट बैंक दूर होता दिख रहा है। वहीं, अंदरखाते भाजपा में भी विधायक का विरोध हो रहा है। ऐसे में अगर कांग्रेस वोट बैंक विधायक से छिटका और भाजपा में कुछ ठीक न रहा तो जीत बहुत दूरी दिखती है।

ऐसे में कांग्रेस इसका फायदा उठा सकती है। अगर भाजपा रविंद्र रवि को टिकट देती है और होशियार सिंह आजाद चुनाव लड़ते हैं तो भी उनके लिए राह आसान न होगी। क्योंकि कांग्रेसी वोट बैंक को दोबारा हासिल करना मुश्किल होगा।

देहरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में टिकट के लिए होशियार सिंह और रविंद्र रवि में जंग है। वहां, कांग्रेस में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा और कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के बीच लड़ाई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *