नई दिल्ली। हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा हो गई है।चुनाव आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर दिया है। हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।
इस बार हिमाचल में चुनाव एक ही चरण में होंगे। 8 दिसंबर को रिजल्ट निकाला जाएगा और 10 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी। 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी।
HP Cabinet : स्टाफ नर्स और वार्ड सिस्टर अब होंगी नर्सिंग और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी
हिमाचल में इस बार 55 लाख वोटर्स मत का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यहां 1184 ऐसे वोटर हैं, जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा हैं।
चुनाव के दौरान सारी सीमाएं सील होंगी। शाम 5 से सुबह 6 बजे तक कैश वाहन वैन नहीं चलेंगी। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें इसके लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, यह सुविधा विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी।
ऊना : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के 100 पदों पर भर्ती
गुजरात चुनावों को लेकर अभी घोषणा नहीं हुई है। गुजरात के गांधीनगर में 18 अक्टूबर से डिफेंस एक्सपो 2022 की शुरूआत होनी है। यह आयोजन 22 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे। इसके लिए भी गुजरात में चुनाव तिथियों की घोषणा 22 के बाद हो सकती है।
गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
5 साल में BJP ने नहीं किया नया काम इसलिए PM को बार-बार बुला रहे
कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं। चुनाव के बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया गया था।
गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच वोटिंग हुई थी। 18 दिसंबर को नतीजे आए थे। गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी है। वहीं, हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी. जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
हिमाचल प्रदेश में इस बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है, वहीं गुजरात में इस बार तमाम बड़े ऐलानों के साथ दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP भी मैदान में है। ऐसे में गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने चंबा के लोगों से मांगी माफी, जानिए क्यों
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता