लाहौल-स्पीति में सात शव बरामद, तीन अभी भी लापता
शिमला। हिमाचल में बारिश ने कहर बरपाया है। आठ लोगों की मौत हुई है, वहीं सात अभी लापता हैं। लाहौल-स्पीति में सात लोगों की मौत हुई है और तीन लापता हैं। कुल्लू में 25 साल की एक महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ पानी में बह गई है, साथ ही दिल्ली की पर्यटक महिला और एक स्थानीय निवासी भी लापता है।
यह भी पढ़ें : बारिश का कहर : कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, आवाजाही ठप
बता दें कि लाहौल-स्पीति के तोजिंग नाले में बाढ़ आने से सात लोगों की मौत हो गई। तीन लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान छेड़ा है। तेज राम (75), देसराज (42) निवासी धमसोई और ऐतम राम (60) निवासी पनारसा, मंडी को रेस्क्यू किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर : बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइडिंग से मची तबाही
नीरथ राम (42) टकोली, जिला मंडी, शेर सिंह (62) भीमसेई जिला मंडी, रूम सिंह (49), भीमसेई जिला मंडी, मेहर चंद (49), भीमसेई जिला मंडी,
मोहम्मद शरीफ कुंदरदान जिला रियासी, जम्मू-कशमीर शामिल हैं।
दो की अभी पहचान नहीं हुई है। किन्नौर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।
शिमला के रोहड़ू में गुम्मा नाले में बाढ़ आई है। कई वाहन फंसे हैं। शिमला शहर में लैंडस्लाइड से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कांगड़ा में कई मार्ग बंद हो गए थे। चंबा के चनेड़ के पास पठानकोट-चंबा सड़क मार्ग पय बारिश से मलबे के पानी में जेसीबी हेल्पर नाले में बह गया है। जेसीबी आपरेटर का शव बरामद कर लिया गया। वह सिढ़कुड क्षेत्र का रहने वाला था।