एक डेढ़ माह में धर्मशाला पहुंच जाएंगी 15 बसें
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल हुआ। आज चार रूट पर ट्रायल किया गया। ऐसी संभावना है कि ट्रायल के बाद आगामी एक डेढ़ माह में शिमला से इलेक्ट्रिक बसें पहुंच जाएंगी।
हिमाचल में इस साल स्क्रब टाइफस से पहली मौत, अब तक 56 पॉजिटिव केस
अगर हम बसों के रूट की बात करें यह बसें धर्मशाला आने के चार पांच दिन पहले तैयार होगा। पर एचआरटीसी पहले से चल रहे रूटों पर ही बसें चलाएगा। यानी जिन लोकल रूट पर पहले बसें चल रही हैं, उन्हें की इलेक्ट्रिक बसों के साथ रिप्लेस किया जाएगा।
इसके अलावा दो-तीन नए रूट पर बसें चलाने की योजना है। इलेक्ट्रिक बसें कांगड़ा, शाहपुर और नगरोटा बगवां तक चलाईं जा सकती हैं। क्योंकि धर्मशाला सिटी में 15 बसें चलाने के लिए पर्याप्त यात्री नहीं हैं और न ही रूट हैं।
NEET 2022 : शिमला के आदित्य राज हैं हिमाचल के टॉपर, हासिल किए 687 अंक
किराए की बात करें तो अभी किराया तय नहीं है। पर ऐसी संभावना है कि पहले से चल रहे लोकल रूट पर जो किराया है, वही किराया वसूला जाएगा। ऐसा कहा जा सकता है कि अधिकतर रूट पुराने ही होंगे और किराया भी वही होगा। बस बसें चेंज होंगी।
एचआरटीसी आरएम धर्मशाला राजन जम्वाल ने कहा कि बसें धर्मशाला पहुंचने से चार पांच दिन पहले रूट तय होंगे। अधिकतर बसें पुराने रूट पर ही चलाने की योजना है। दो तीन नए रूट पर बसें चलाईं जा सकती हैं। एक से डेढ़ माह में बसें धर्मशाला पहुंच सकती हैं।