Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देहरा : विधायक होशियार सिंह ने चुनाव से पहले मानी हार, क्या बोले-पढे़ं

कहा-आजाद दोबारा जीतना मुश्किल है

देहरा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के विधायक होशियार सिंह ने चुनाव से पहले हार मान ली है। अपने गृह क्षेत्र खैरियां में आयोजित कार्यक्रम में होशियार सिंह ने कहा कि उनके पास न संगठन है, न बड़ा नेता है और न ही पैसा है। उन्होंने कहा कि आजाद का दोबारा चुनाव जीतना मुश्किल है, लेकिन वह किसी पार्टी के पास टिकट के लिए भीख नहीं मांगेंगे।

चंबा : खराब सड़क पर फिसला टायर, यात्रियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त 

होशियार सिंह ने कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भावुक कार्ड भी खूब खेला। नम आंखों से जनता को संबोधित किया। चुनाव लड़ने का फैसला जनता पर छोड़ दिया। किसी के काम नहीं हुए होंगे इसके लिए जनता से माफी भी मांगी।

उन्होंने देहरा में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टिकट देने के लिए किसी ने जनता को पूछा। 70 साल के बाद देहरा को अपना विधायक मिला। देहरा के टुकड़े मत करो।

HP Cabinet: सृजित होंगे अधीक्षक ग्रेड-1 के 8 पद, SEO के 9 पदों पर होगी भर्ती

उन्होंने कहा कि देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की क्या गलती। देहरा का विकास रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता ही सब कुछ है। देहरा की जनता माता, पिता, भाई बहन है।

वह कुर्सी के भूखे नहीं हैं, उन्हें कुर्सी का मोह और लालच नहीं है। वह जनता की सेवा करने आए हैं। पांच साल जनता की सेवा की है। जीतना हो सका हमने किया। उन्होंने कहा कि देहरा में भाजपा के बड़े लीडरों के कार्यक्रम में 40 लोग भी इकट्ठे नहीं हो पा रहे हैं और दोष होशियार सिंह को दिया जा रहा है। दोष देना है तो संगठन को दें, मंडल को दें।

हिमाचल कैबिनेट: पंचायती राज विभाग में तकनीकी सहायकों के भरे जाएंगे 164 पद 

बता दें कि 2017 में होशियार सिंह ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से आजाद चुनाव लड़ा था और भाजपा के रविंद्र सिंह रवि को हराया था। उस वक्त काफी संख्या में कांग्रेस कैडर वोट होशियार सिंह को गया था।

कुछ माह पहले होशियार सिंह ने भाजपा का दाम थामा था। इसके चलते काफी हद तक कांग्रेस कैडर वोट विधायक ने नाराज हो गया है। ऐसे में देहरा में आजाद होशियार सिंह की राह आसान नहीं है।

हिमाचल कैबिनेट : न्यूज़ वेबसाइट पॉलिसी 2022 को मंजूरी, आउटसोर्स कर्मियों को लेकर लिया ये फैसला

करवा चौथ व्रत 2022 : ये रहेगा शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा विधि और महत्व

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *