Categories
Top News Crime Kinnaur State News

किन्नौर लैंडस्लाइड : मलबे में दबे तीन लापता लोगों के शव निकाले, सर्च ऑपरेशन पूरा

हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 28

भावानगर। हिमाचल के किन्नौर जिला के निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड में शवों को खोजने का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया है। आज सातवें दिन तीन बचे हुए लापता व्यक्तियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बचाव दल ने आज सुबह चार बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और तीन लापता लोगों के शव बरामद कर लिए। हादसे में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है।

किन्नौर लैंडस्लाइड : निगुलसरी में आज दो और शव मिले, तीन के दबे होने की आशंका

सर्च आपरेशन में सेना व एनडीआरएफ के अलावा हिमाचल पुलिस व गृहरक्षक भी जुटे थे। प्रशासन की ओर से अब सर्च आपरेशन समाप्‍त करने की घोषणा कर दी जाएगी। डीएसपी भावनगर ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने 3 लापता व्यक्तियों के शव का पता लगा लिया है और उन्हें नीचे लाने में 3 से 4 घंटे का समय लगेगा।

हिमाचल : टौंस नदी में जा गिरी सेब से लदी पिकअप, एक की मौत, दो लापता

बता दें कि निगुलसरी में 11 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें एचआरटीसी बस, दो कारें, एक-एक टाटा सूमो और बोलेरो और एक ट्रक मलबे में दब गया था। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू आपरेशन छेड़ा गया था। दोनों कारें बरामद कर ली हैं। बोलेरो का सुराग नहीं लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बोलेरो मलबे के साथ खाई में चली गई है। टाटा सूमो सवार आठ लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। ट्रक चालक का शव भी बरामद कर लिया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *