प्रदेश में आज 146 ठीक और दो ने तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल में अभी कोरोना के 1,007 एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश में आज 54 नए मामले आए हैं। चंबा में 27, कांगड़ा और शिमला में आठ-आठ, मंडी में सात, सोलन में दो, सिरमौर और कुल्लू में एक-एक मामला आया है। वहीं, 146 कोरोना पाजिटिव ठीक हुए हैं। चंबा के 46, मंडी के 28, शिमला के 23, सोलन के 17, कांगड़ा के 14, हमीरपुर के आठ, किन्नौर के चार, ऊना के तीन, कुल्लू के दो और सिरमौर का एक ठीक हुआ है। हिमाचल में आज दो लोगों ने दम तोड़ा है। चंबा में 36 साल की महिला और मंडी में 55 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है।
कांगड़ा में कोविड वैक्सीनेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जानने को यहां करें क्लिक
हिमाचल में कुल आंकड़ा 2,04,391 पहुंच गया है। अब तक 1,99,873 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। अब तक 3,491 ने दम तोड़ा है। हिमाचल में आज 5761 सैंपल जांच को लिए गए हैं। इनमें से 5708 नेगेटिव रहे हैं और 53 पाजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल में अब तक 26 लाख68 हजार 822 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इन सैंपल में 24,64,431 नेगेटिव रहे हैं।