Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

लंपी से जंग लड़ रहा गौवंश : लावारिस पशुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं

धर्मशाला की क्रांति संस्था ने उठाया है बीड़ा

धर्मशाला। गौवंश लंपी वायरस से जंग लड़ रहा है। बड़ा संकट गौ माता पर आया है। हिमाचल में इलाज न मिलने से पता नहीं कितने गौवंश दम तोड़ रहे हैं। सरकार द्वारा उठाए जा रहे पग नाकाफी दिख रहे हैं। इसके लिए सबको एक बड़ा आंदोलन छेड़ना होगा।

जम्मू-कश्मीर : खाई में गिरी बस, अब तक 8 की गई जान-26 घायल

बता दें कि हिमाचल में गौ वंश में लंपी वायरस ने कहर बरपाया हुआ है।
वायरस तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज पशुओं की मृत्यु
हो रही है। सरकारी आंकड़ें सच्चाई से कोसों दूर हैं। घर में पाले गौ वंश
का तो दूध के चक्कर में उपचार हो पा रहा है लेकिन लावारिस गौ वंश सड़कों पर तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

धर्मशाला के क्रांति संस्था के संस्थापक धीरज महाजन ने गौ वंश की पीड़ा
समझी और पशुओं का बचाने का बीड़ा उठाया है। धीरज महाजन व उनकी टीम हर रोज़ निकलती है और पशु पालन विभाग के माध्यम से जगह-जगह बेसहारा गौ वंश को वैक्सीन लगाती है।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं विनेश फोगाट

धीरज महाजन का कहना है कि गौ माता ने तो हमेशा दूध पिलाकर, एक मां काफर्ज़ अदा किया है। अब जब मां को ज़रूरत है बच्चों की, तो हमें इनकी सेवा करनी चाहिए। धीरज और उनकी टीम को जज्बे को EWN24NEWS सलाम करता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *