एक अगस्त से अब तक 2,589 मामले आए सामने,.1,466 ठीक
शिमला। हिमाचल में इस माह अब तक कोरोना के 2,589 मामले आए हैं। वहीं, 1,466 कोरोना पाजिटिव ठीक हुए हैं। एक अगस्त से अब तक 16 लोगों की जान गई है। हिमाचल में अभी कोरोना का कुल आंकड़ा 2 लाख 08 हजार 616 पहुंच गया है। अभी 2,318 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 02 हजार 755 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,521 है। अभी कोरोना रिकवरी रेट 97.19 फीसदी है।
हिमाचल : आज कोरोना का आंकड़ा 400 पार, एक जिले में शतक
हिमाचल में एक अगस्त से अब तक 1 लाख 25 हजार 852 कोरोना सैंपल जांच को लिए गए हैं। इनमें 2,589 पाजिटिव आए हैं। करीब 1 लाख 23 हजार 200 से अधिक नेगेटिव रहे हैं। हिमाचल में तीसरी लहर की संभावना के चलते लोग सावधानी बरतें और सतर्क रहें। मास्क पहने और दो गज की दूरी का ख्याल रखें।