शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 370 केस सामने आए हैं। कांगड़ा में 116, मंडी में 60, चंबा में 33, सिरमौर में 32, ऊना में 25, शिमला में 24, सोलन में 23, बिलासपुर में 17, हमीरपुर में 15, किन्नौर में 10, कुल्लू मेंआठ व लाहुल स्पीति में 7 मामले आए हैं। प्रदेश में आज 830 लोग ठीक होने में कामयाब रहे हैं। कांगड़ा के 198, मंडी के 140, शिमला के 104, चंबा के 84, हमीरपुर के 73, सोलन के 49, ऊना के 40, कुल्लू के 37, बिलासपुर के 30, किन्नौर के 28, सिरमौर के 26 व लाहुल स्पीति के 21 ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज 17 लोगों की मृत्यु हुई है। शिमला में चार, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा में दो-दो, हमीरपुर, ऊना व कुल्लू में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा में आज जिया पालमपुर की 22 वर्षीय युवती और हारा शाहपुर की 82 साल की महिला ने अंतिम सांस ली है। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 1,98,313 है। अभी 5,402 एक्टिव मामले हैं। 1,89,522 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,368 है। कोरोना रिकवरी रेट 95.56 फीसदी है।
हिमाचल में आज कोरोना के 20,639 सैंपल जांच को लिए हैं। इन सैंपल में से 17,715 नेगेटिव पाए गए हैं। 2,623 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 301 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव केस पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 21 लाख 44 हजार 774 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 19 लाख 43 हजार 838 नेगेटिव पाए गए हैं।