प्रदेश में आज 132 हुए ठीक, एक की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 208 मामले आए हैं।कांगड़ा में नर्सिंग कालेज की 10 छात्राओं सहित 41 पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं, हिमाचल में आज 132 ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में एक ने दम तोड़ा है। जसूर रौंखर की 63 साल की महिला ने दम तोड़ा है। महिला मेडिकल कालेज टांडा में भर्ती थी।आज महिला ने अंतिम सांस ली। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2,06,369 पहुंच गया है।अभी 1,304 एक्टिव केस हैं। अब तक 2,01,520 ठीक होने में कामयाब रहे हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,506 है।
यह भी पढ़ें :- हिमाचल में एक हफ्ते में 86,548 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट, 1,100 पॉजिटिव
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
मंडी में 76, शिमला में 44, कांगड़ा में 41, चंबा में 24, ऊना और कुल्लू में 6-6, बिलासपुर, हमीरपुर और किन्नौर में तीन-तीन, लाहौल स्पीति और सोलन में एक-एक मामला है। मंडी के 53, कांगड़ा के 22, शिमला के 19, चंबा के 15, कुल्लू के आठ, किन्नौर के पांच, बिलासपुर और ऊना के चार-चार व सोलन में दो ठीक हुए हैं।