प्रदेश में आज 137 हुए ठीक, दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 256 मामले आए हैं। वहीं, 137 कोरोना पाजिटिव ठीक हुए हैं। आज दो की जान गई है। कांगड़ा में 56 और मंडी में 80 साल की महिला ने दम तोड़ा है। कोरोना का कुल आंकड़ा 2,07,344 है। अभी 1,727 एक्टिव केस हैं। अब तक 2,02060 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,517 है। कोरोना रिकवरी रेट 97.45 है।
यह भी पढ़ें :– हिमाचल में क्या कोरोना का हाल, किन जिलों में ज्यादा मामले-जानिए
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
चंबा में 68, मंडी में 60, कांगड़ा में 43, हमीरपुर में 24, बिलासपुर में 18, लाहौल स्पीति में 10, सोलन में 9, ऊना में 8, शिमला में सात, कुल्लू में 5 और किन्नौर में चार मामले हैं। कांगड़ा में 39, मंडी में 29, शिमला में 25, चंबा में 22, कुल्लू में सात, हमीरपुर में 6, बिलासपुर में चार, किन्नौर, लाहौल स्पीति, सिरमौर, सोलन और ऊना में एक-एक ठीक हुआ है। हिमाचल में आज कोरोना के 13,940 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 12,913 नेगेटिव आए हैं। अभी 786 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 241 केस हैं।