प्रदेश में कुल आंकड़ा 2 लाख 09 हजार 677 पहुंचा
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 333 मामले हैं। वहीं, 244 लोग ठीक हुए हैं। आज दो लोगों की जान गई है। चंबा में 70 साल की महिला और मंडी में 80 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 2 लाख 09 हजार 677 पहुंच गया है। अभी 2,748 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 03 हजार 379 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,528 है।
यह भी पढ़ें :- किन्नौर : निगुलसरी में मंडी से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी की बस पर गिरे पत्थर
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
मंडी में 96, कांगड़ा में 90, चंबा में 59, शिमला में 27, बिलासपुर में 24, हमीरपुर-लाहौल स्पीति में 8-8, कुल्लू व सिरमौर में 7-7, सोलन में पांच और ऊना में एक केस है। मंडी में 81, चंबा में 62, शिमला में 31, कांगड़ा में 24, हमीरपुर में 21, बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल स्पीति और ऊना में 6-6 और सोलन में एक ठीक हुआ है। प्रदेश में आज कोरोना के 15,609 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 14,779 नेगेटिव रहे हैं। अभी 523 की रिपोर्ट बाकी है। आज के सैंपल में 308 पाजिटिव केस.हैं।