5 से 6 दिन तक रुकने का है कार्यक्रम
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला स्थित अपने घर छराबड़ा पहुंची हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह अपने मकान छराबड़ा में पहुंची। प्रियंका गांधी का यहां 5 से 6 दिन तक रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।
कुल्लू दशहरा की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होंगे पीएम मोदी
चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका गांधी अपने घर पहुंची। वह 10 अक्टूबर सोलन में कांग्रेस की रैली में हिमाचल के विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगी। तब तक उनका शिमला में अपने घर रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।