Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

अमृत महोत्सव को लेकर विक्रमादित्य ने कह दी बड़ी बात-जानिए

बोले- पार्टी का चुनाव प्रचार कर जयराम सरकार

शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह जयराम सरकार पर आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर पार्टी का चुनाव प्रचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता अपनी इन सभाओं में अपनी पार्टी का बखान करते हुए लोगों से वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने भाजपा पर सरकारी तंत्र के दुरपयोग व अमृत महोत्सव के 50 करोड़ के बजट को पार्टी कार्यक्रमों पर खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

कांगड़ा : युवाओं को रोजगार का मौका-टाटा मोटर करेगी 200 पदों पर भर्ती

विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने भाजपा नेत्री के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव की उपाधि देने की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा देश में लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है, जो बहुत ही निंदनीय है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री इन दिनों प्रदेश में अपने दौरों के दौरान बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। चुनाव के समय अब उप मंडल व कई अन्य कार्यालय खोलने की घोषणाएं हो रही हैं। सरकार के पास पैसा नहीं है, खजाना खाली पड़ा है। कर्मचारियों को उनका हक तक नहीं दिया जा रहा है।

हिमाचल की बेटी डॉ. आरुषि जैन आईएसबी में नीति निदेशक नियुक्त

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बेला में मुख्यमंत्री उड़न खटोले में दौरे कर रहे हैं। भारी बारिश के चलते सड़कों का बुरा हाल है। सेब बहुल इलाकों में मुख्य सड़कों के साथ साथ सम्पर्क सड़कें बहुत ही खस्ता हालत में है। सेब बागवनों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपेक्षा के चलते प्रदेश की सबसे बड़ी सेब आर्थिकी पर आज संकट के बादल छा गए हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री अब जितनी मर्जी घोषणाएं कर लें, लोग उनके किसी भी झांसे में आने वाले नहीं हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *