पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक का किया आयोजन
सोलन। हिमाचल के जिला सोलन की विधानसभा क्षेत्र अर्की में उपचुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस व भाजपा द्वारा जनसभाओं और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दोनों ही पार्टियां सीट पर परचम लहराने की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में आज अर्की लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस अर्की द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने की।
मानसून सत्र : हरिपुर और ढलियारा कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के 40 पद खाली
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेठी सचिव व हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त बतौर मुख्यातिथि के रूप में शरीक हुए। जबकि कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर , कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सहित अर्की के कांग्रेसी नेता संजय अवस्थी विशेष रूप से व कई अन्य नेता ओर कार्यकर्ता शामिल हुए। अर्की पहुचने पर मुख्यातिथि संजय दत्त का कांग्रेसियों ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
धर्मशाला में बरसात का कहर: तीन विभागों को 2,283 लाख से अधिक का नुकसान
इस एक दिवसीय बैठक के दौरान प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त द्वारा सभी पदाधिकारी गण, सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एससी डिपार्टमेंट, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायतों के प्रधान, उपप्रधानों के साथ उपचुनाव पर चर्चा करके आगामी रणनीति पर मंथन भी किया गया।
इस दौरान संजय दत्त ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करने का अर्की में यह चुनाव है। क्योंकि आज राजा साहब हमारे बीच में नहीं हैं, इसलिए उन्हें यहां आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपने काम से अपने योगदान से अमर होते है वैसे ही नेता स्व. राजा साहब थे। उनका प्रदेश के लिए किया गया योगदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करने के लिए कांग्रेस की सरकार को लाना है। पूरा भारत इस विधान सभा क्षेत्र पर आंखें गड़ा कर बैठा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर नेता व कार्यकर्ता एकजुट रहे तो हर चुनाव में जीत कांग्रेस की ही होगी।