Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

वीरभद्र सिंह पंचतत्व में विलीन, सीएम जयराम समेत हजारों ने दी अंतिम विदाई

जोबनी बाग के श्मशानघाट में विक्रमादित्य सिंह ने पार्थिव देह को दी मुखाग्नि

शिमला। हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शिमला जिले के रामपुर बुशहर में उनके पैतृक नगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने करीब साढ़े चार बजे उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इससे पहले करीब पौने तीन बजे उनकी पार्थिव देह को पदम पैलेस से जोबनी बाग के श्मशानघाट तक लाया गया। पिता के शव को विक्रमादित्य सिंह ने कंधा दिया। पूरे रास्ते में लोग मकान की छतों से उन्हें पुष्पवर्षा करते दिखाई दिए। हजारों की संख्या में भावुक लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम बार देखा और अश्रुपूर्ण विदाई दी।

यह भी पढ़ें :- पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार आज, पहले विक्रमादित्य का होगा राजतिलक

इस दौरान जोबनी बाग में श्मशाघाट में सीएम जयराम ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहे। वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार चंदन, शूर (स्‍थानीय चंदन) और सामान्य लकड़ी से किया गया। वहीं इस दौरान करीब 25 किलोग्राम देसी घी और कई किलोग्राम मेवे का भी प्रयोग किया गया। जोबनी बाग में राज परिवार के लिए अलग से ही स्थान निर्धारित किया गया है। जहां पर केवल राज परिवार के लोगों का ही अंतिम संस्कार किया जाता है। इस पूरे विधि विधान को राज परिवार से जुड़े स्थानीय पंडितों द्वारा पूरा करवाया गया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *