Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में दौड़ी 30 नई एंबुलेंस, सीएम जयराम ने दिखाई हरी झंडी

 

2019 में 46, 2020 में 100, 2022 में 50 एंबुलेंस जनता को समर्पित

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां से प्रदेश के विभिन्न भागों के लिए 30 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिमाचल प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और एंबुलेंस की निरन्तर आवश्यकता के दृष्टिगत यह सुविधा मरीजों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानिए टाइमिंग और किराया

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों के घर द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर, 2010 को राज्य में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत यह राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी।

हिमाचल में भरे जा रहे आयुर्वेदिक चिकित्सकों के 30 पद, 17 तक करें आवेदन

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में 46, वर्ष 2020 में 100 और वर्ष 2022 में 50 एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। इस प्रकार प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 के अंतर्गत 196 एंबुलेंस प्रदान की गई हैं।

इसके अतिरिक्त जन कल्याण के लिए वर्ष 2020 में 10 जीवनधारा स्वास्थ्य एंबुलेंस भी समर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना के अंतर्गत 10 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं और अभी तक जन कल्याण के लिए कुल 25 मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन प्रदान किए जा चुके हैं।

शिमला : यात्रियों से भरी HRTC बस अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई, खाई में लुढ़कने से बची

जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 ने अब तक प्रदेश के 18,25,695 लाभार्थियों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 248 एंबुलेंस के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. अनीता महाजन भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *