Categories
Top News Himachal Latest Mandi State News

जयराम बोले-फिर सत्ता में आएगी भाजपा, महिलाओं की भूमिका होगी निर्णायक

जंजैहली में लगभग 29 करोड़ रुपये की दी सौगात

मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में लगभग 29 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए। इसके बाद डीमकटारू में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत लगभग पांच वर्ष के दौरान हमेशा गरीब को करीब रखकर ही काम किया है। सत्ता संभालने के पहले दिन से ही सरकार ने गरीबों, कमजोर वर्गों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था।

हमीरपुर में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर को होगी 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2010 में भाजपा की सरकार ने नगर निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के 40 हजार रुपये के रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में महिलाओं को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश की लगभग 3.35 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

कांगड़ा: इस दिन होगी पंचायत सचिव के पदों के लिए दस्तावेज जांच-जानिए

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा फिर सत्ता में आएगी और इसमें महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश की महिलाएं भाजपा को भारी समर्थन देंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आठ वर्ष पहले देश की बागडोर संभालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब और आम जन की सरकार होगी, जिसमें सबका साथ और सबका विकास सुनिश्चित होगा।

 

पेंशनर अब जीवन प्रमाण पत्र पंचायत सचिव से भी करवा सकेंगे सत्यापन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *