जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बारिश ने कहर बरपाया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आज सुबह बादल फटने से 40 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। लोगों के लापता होने के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक पांच लोगों के शव मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें : किन्नौर के बाद कांगड़ा में लैंडस्लाइड: कार पर गिरीं चट्टानें, छत तोड़ निकाला चालक
बता दें कि किश्तवाड़ जिले के होंजर दचान गांव में बादल फट गया। इससे भारी तबाही हुई है।जम्मू क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। जुलाई के अंत तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
Cloudburst hits Kishtwar district in Jammu region, 4 dead, more than 30 people are still missing. pic.twitter.com/pj8atcNQfQ
— Ieshan Wani (@Ieshan_W) July 28, 2021
नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है, जो नदियों, नालों, जल निकायों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों के पास रहने वाले निवासियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है, साथ ही लोगों के लिए कई हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबर पर फोन कर लोग किसी भी मुश्किल में मदद मांग सकते हैं।