91 करोड़ रुपए के शिलान्यास किए
राजगढ़। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पझौता के दौरे पर हैं। पझौता में आयोजित “प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष“ समारोह में शिरकत की। उन्होंने अपना संबोधन भारत माता की जय के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि इन दिनों सिरमौर ज्यादा आना हो रहा है। सिरमौर वालों से मामा का रिश्ता बना है, निभाना तो होगा ही। उन्होंने कहा कि पच्छाद उपचुनाव के बाद लंबे समय बाद पझौता आना हुआ है। स्वागत के लिए लोगों का आभार। उन्होंने कहा कि जब पिछली बार वह पझौता आए थे तो दोबारा आने का वादा लोगों से किया था। आज वो वादा पूरा कर दिया है।
हिमाचल: सीएंडवी शिक्षक ट्रांसफर को लेकर उलझा शिक्षा विभाग-लिखा पत्र
उपचुनाव के दौरान लोगों से कहा था कि पझौता क्षेत्र को अपने विधानसभा क्षेत्र की तरह विकास के पथ पर अग्रसर करूंगा। पझौता में पीडब्ल्यूडी और बिजली बोर्ड डिवीजन है। बिजली बोर्ड डिवीजन तो उनके विधानसभा क्षेत्र में भी शुरू हो पाया है।
कांगड़ा: आलू के लिए 31 दिसंबर तक करवाएं बीमा, 125 रुपए से होगा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज 91 करोड़ रुपए के शिलान्यास पझौता में किए हैं। उन्होंने कहा कि पझौता क्षेत्र का स्वतंत्रता के आंदोलन में भी बड़ा योगदान रहा है। जब भी स्वतंत्रता आंदोलन की बात की जाती है तो पझौता का भी नाम आता है।
हिमाचल: दो हजार से ज्यादा पदों पर रोजगार का मौका, यहां भरे जाएंगे पद
नेहरू पर ली चुटकी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंच से संबोधन में गणमान्य का नाम ले रहे थे तो मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू का नाम आया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां भी नेहरू हैं। मैंने तो सुना है कि एक ही नेहरू थे। जयराम ठाकुर की बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता