Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

जयराम ने वीरभद्र सिंह के जाने के बाद किस बात की नहीं की थी कल्पना- जानें

कांगड़ा में कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

कांगड़ा। चंबा के पांगी और भरमौर के दौरे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा पहुंचे। उन्होंने नगरोटा बगवां जाकर विधायक अरुण कूका की मां के निधन पर शोक जताया। वहां से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस उनके निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त हुआ है। यह सत्र 10 दिन तक चला।

इस दिन प्रस्तावित हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक, ये फैसले संभव

यह सत्र अब तक का सबसे बड़ा सत्र था। इस सत्र के दौरान कई बिल पास किए गए। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान आज तक के इतिहास में कांग्रेस बेबस और लाचार दिखी। कांग्रेस के पास साढ़े तीन साल बाद भी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं था। अगर कांग्रेसी विधायकों के तालमेल की बात की जाए तो विधानसभा में तमाशा दिखा। हर कोई नेता बनना चाहता है। किसी को नेता स्वीकार करने की मनोस्थिति में नहीं है कोई विधायक। वीरभद्र सिंह के जाने के बाद ऐसी परिस्थिति इतनी जल्दी हो जाएगी, यह कल्पना नहीं की थी।

हिमाचल में एंट्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी, आदेश जारी

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *