प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह में की शिरकत
नगरोटा बगवां। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा दौरे पर पहुंचे हैं। आज सुबह कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वह नगरोटा बगवां रवाना हुए। यहां प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शिरकत कर रहे हैं।
हिमाचल विधानसभा चुनाव को भाजपा का रोड मैप तैयार-जल्द होगा लागू
संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बाहरी राज्यों में फंसे छात्रों और अन्य लोगों को हिमाचल वापस लाया गया। ट्रेनों और एचआरटीसी की बसों में लोग वापस लाए गए। कोरोना संकट में जिंदगियां बचाना हमारा मकसद था। उन्होंने कहा कि उनसे पहले भी मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्हें ऐसे दौर ने नहीं गुजरना पड़ा है। ऐसा कुठ नहीं करना पड़ा है।
उन्हें मलाल है कि परिस्थितियां सामान्य नहीं थीं, अगर परिस्थितियां सामान्य होती तो हमारा काम करने का तरीका और होता। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए शादी के लिए शगुन योजना शुरू की। महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसों में आधा किराया किया गया।