शिमला। जयराम सरकार ने आज एक तरफ जहां दो आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश बदले हैं व चार के रद्द किए हैं। दूसरी तरफ चार एचपीएस अधिकारियों को भी इधर उधर किया है। एएसपी विजिलेंस मंडी मनमोहन सिंह अब एएसपी (लीव रिजर्व) मंडी होंगे। एएसपी पांचवीं बटालियन बस्सी बिलासपुर राज कुमार को एएसपी विजिलेंस मंडी लगाया है।
5 अक्टूबर को हिमाचल आ रहे पीएम मोदी, AIIMS बिलासपुर का करेंगे उद्घाटन
डीएसपी दाड़लाघाट सोलन प्रताप सिंह अब डीएसपी हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडीज डरैह कांगड़ा होंगे। वहीं, डीएसपी (लीव रिजर्व) मंडी के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे संदीप कुमार शर्मा को डीएसपी दाड़लाघाट सोलन लगाया गया है।