राष्ट्रीय राजमार्ग 305 भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध
मंडी/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच विभिन्न जगह पर हर रोज लगातार भूस्खलन हो रहा है। ताजा मामला मंडी जिला का है। यहां पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार मंडी से आगे पंडोह के पास सात मील में भारी पत्थर सड़क पर गिरे हैं। एक सब्जी की जीप भी इसकी चपेट में आई है और चालक घायल हुआ है। इस मार्ग को खु्लने में करीब दो से तीन घंटे लग सकते हैं। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। रास्ता बंद होने की वजह से मंडी-कटौला से होकर कुल्लू के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – चंबा-जोत मार्ग पर जोखिम भरा सफर, गिर रहे पत्थर-टालें यात्रा
इसी के साथ कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 305 भी बानीगाड़ के पास हो रहे भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। लगातार हो रहे भूस्खलन से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। इसके अलावा आनी उपमंडल के कोठी मुहान मार्ग, आनी के रूना चौकी दलाश मार्ग में भी बरगईधार के पास भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद हुआ है। जिला कुल्लू में लोक निर्माण विभाग द्वारा 20 मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। इसमें पीणी और शोधी सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने से लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें – Breaking : हिमाचल में राजस्थान के ट्रैकर सहित तीन लापता, 27 को निकले थे होटल से