कूल्हे का सफल ऑपरेशन बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पताल को छोड़ा पीछे
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू आर्युविज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल चंबा में रिविजन हिप सर्जरी का सफल ऑपरेशन किया गया। सुरेंद्र कौर (55) निवासी देवीदेहरा की इसी साल फरवरी में कूल्हे की हड्डी टूटी थी। महिला का ऑपरेशन हिमाचल प्रदेश से बाहर हुआ था, ऑपरेशन के बाद भी हड्डी जुड़ी नहीं थी।
सरकारी नौकरी के लिए हो जाओ तैयार : SBI ने 6,681 पदों पर निकाली भर्ती
इसकी वजह से मरीज को काफी समस्या पेश आ रही थी। जैसे मोटापा, चलने फिरने में समस्या, डिप्रेशन, हड्डी न जुड़ी जैसी समस्या आनी शुरू हो गई थीं। इस हालत में मरीज का ऑपरेशन करना बहुत जरूरी हो गया था।
मेडिकल कॉलेज चंबा में ऑर्थो विभाग की टीम प्राइमरी सर्जन डॉ. माणिक सहगल, प्राइमरी असिस्टेंट डॉ. गुर्जट सिंह संधू, विभागाध्यक्ष डॉ सुभाष चंद, डॉ राकेश वर्मा, एनथीसिया डॉ सलोनी सूद, डॉ गरिमा, डॉ विवेक, डॉ नीतिक्षा, डॉ विपन, डॉ आकांशा, ओटीए रमेश ठाकुर मुन्ना और स्टाफ नर्स श्वेता अज़हर, वार्ड अटेंडेड अभिषेक की टीम में करीब अढ़ाई घंटे तक इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुरानी रॉड और पुराने कूल्हे को निकाल कर नया कूल्हा लगाया गया। इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने समस्त टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह का ऑपरेशन चंबा में पहली बार हुआ है। ऑपरेशन पहले चम्बा से बाहर होते थे आज वो चम्बा में हो रहे हैं, जिसके लिए समस्त चंबावासियों को बधाई दी।
इस मौके पर डॉ. माणिक सहगल ने कहा कि ये ऑपरेशन चंबा में पहली बार हुआ है, करीब अढ़ाई घंटे तक चला। हमारा सिर्फ एक ही मकसद था की उपचार मिल सके और कम समय में वो ठीक हो कर अपने पैर पर चल फिर सके। जिसके के लिए मरीज ने बहुत हिम्मत रखी हुई थी, जिस वजह से ये एक सफल ऑपरेशन हो सका।
धर्मशाला-मंडी-शिमला़ चलती है HRTC की ये बस, जानें रूट, टाइम और किराया
सुरेंद्र कौर ने ऑर्थो विभाग के डॉ माणिक सहगल और उनकी समस्त टीम के साथ कार्यकारी प्राचार्य डॉ पंकज गुप्ता और पूरे मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद किया है।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता