Categories
Top News KHAS KHABAR National News State News

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, चार फीसदी डीए का ऐलान-लगी मुहर

महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। बता दें कि कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक आज बुधवार को हुई। इसी बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई है। अब डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। डीए की यह चार फीसदी किश्त 1 जुलाई 2022 से देय होगी। इससे सरकारी खजाने पर सलाना 12 हजार 852 करोड़ के करीब का बोझ बढ़ेगा।

हिमाचल में चुनावों से पहले निजी स्कूलों की लूट के खिलाफ बनाया जाए क़ानून

इससे पहले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जो 1 जनवरी 2022 से लागू है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था। अब इसमें 4 फीसदी की और बढ़ोतरी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *