Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

लोकसभा चुनाव : मंडी में इन मतदान केंद्रों के भवन बदले-डिटेल में जानें

भवनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण लिया फैसला

मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अपूर्व देवगन ने जिला मंडी के कुछ-एक मतदान केंद्रों के भवनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां पर स्थित मतदान केंद्र को अन्य भवनों में स्थापित किया है।

उन्होंने बताया कि करसोग विधानसभा क्षेत्र के कोट कपडयास मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुजरोधार से बदलकर राजकीय उच्च पाठशाला गुजरोधार, सराज विधानसभा क्षेत्र के लेहथाच के मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुहीथाच से राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुहीथाच के नए भवन में शिफ्ट किया है।

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

 

बागी के मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागी भनवास से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी भनवान तथा खोलानाला मतदान केंद्र को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोलानाला से पंचायत घर खोलानाला परिवर्तित किया गया है।

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

 

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देवरी मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवरी से पंचायत घर देवरी, मंडी सदर क्षेत्र के भरगांव मतदान केंद्र को राजकीय उच्च पाठशाला भरगांव से राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरगांव, जंद्रोला मतदान केंद्र को राजकीय माध्यमिक पाठशाला नेरल से राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेरन में शिफ्ट किया गया है।

मराथु मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला मराथु से राजकीय माध्यमिक पाठशाला मराथु तथा लोअर भगवाहन मतदान केंद्र को अधिशाषी अभियंता, परियोजना वृत, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के कार्यालय से राजकीय प्राथमिक पाठशला भगवान में परिवर्तित किया गया है।

हिमाचल मौसम अलर्ट : बारिश के आसार, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

 

मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के छजवाणा रा खाबू मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला छजवाण खाबू-1 से राजकीय उच्च पाठशाला छजवाण खाबू, हल्यातर मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला हल्यातर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हल्यातर में शिफ्ट किया है।

हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, विधानसभा सचिव को सौंपा

 

भडयाल मतदान केंद्र को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू से राजकीय प्राथमिक पाठशाला घासणू जबकि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के कलथर मतदान केंद्र को राजकीय उच्च पाठशाला कलथर से राजकीय उच्च पाठशाला कलथर के नए भवन में परिवर्तित किया गया है।

 

 

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के बागी लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का एनएसयूआई (NSUI) ने घेराव किया। एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने रवि ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

बता दें कि रवि ठाकुर शिमला रिज पर स्थित एक रेस्टोरेंट में थे। एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में घुस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला और स्थिति पर काबू पाया।

वहीं, कांग्रेस के बागियों को भाजपा टिकट की घोषणा होते ही भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। लाहौल स्पीति से कांग्रेस से बीजेपी में आए रवि ठाकुर को टिकट देने से पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मार्कण्डेय में नाराज हो गए हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह भी कहा कि वह कांग्रेस की टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं।

हिमाचल मौसम अलर्ट : बारिश के आसार, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अलर्ट : बारिश के आसार, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज यानी मंगलवार से छह दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि आज और कल हिमाचल के कुछ स्थानों पर बारिश, जबकि 28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं, निचले और मैदानी भागों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के ऊना जिला में सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज। किया गया है।

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

शिमला। हिमाचल भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करने आए नेताओं को भाजपा ने टिकट दी है। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेन्द्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविन्द्र कुमार भुट्टो को टिकट दी है।

IPL 2024 : धर्मशाला में होंगे दो मैच, BCCI ने पूरा शेड्यूल किया जारी

 

 

बता दें कि उक्त 6 नेता 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर आए थे। इसमें सुधीर शर्मा पूर्व की कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

फरवरी माह में राज्यसभा चुनाव में इन 6 नेताओं ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को मत डाला था। इसके बाद से ही हिमाचल में सियासी हलचल शुरू हो गई थी‌।

हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त-जानें

 

कांग्रेस सरकार ने बजट पारित होने को लेकर व्हीप जारी किया था, लेकिन उक्त 6 नेताओं पर व्हीप उल्लंघन का आरोप लगा। हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने इन 6 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। सदस्यता रद्द होने के चलते धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, लाहौल-स्पीति, गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव होने हैं।

लोकसभा चुनाव के साथ ही 1 जून को इन सीटों पर भी वोट डालेंगे और 4 जून को रिजल्ट निकलेगा।

लोकसभा चुनाव : होली पर प्रत्याशियों को लेकर सुक्खू का बड़ा खुलासा-पढ़ें खबर

 

इसके बाद उक्त 6 नेताओं ने भाजपा का दामन लिया। अब इन्हें 6 नेताओं को भाजपा ने टिकट दी है।

 

 

Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR Kangra State News

IPL 2024 : धर्मशाला में होंगे दो मैच, BCCI ने पूरा शेड्यूल किया जारी

धर्मशाला। बीसीसीआई ने टाटा आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पूर्ण शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। 22 फरवरी 2024 को बीसीसीआई ने पहले दो हफ्तों (21 मैचों) के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी। देश भर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों और स्थानों को ध्यान में रखते हुए शेष कार्यक्रम तैयार किया गया है।

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

 

आईपीएल (IPL) के दूसरे शेड्यूल में धर्मशाला में दो मैच खेले जाएंगे। 5 मई रविवार को एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब और चेन्नई के बीच भिड़ंत होगी। इसके बाद 9 मई वीरवार को पंजाब की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू से खेलेगी।

दूसरे चरण में, विशाखापत्तनम में अपने पहले दो घरेलू मैच खेलने का विकल्प चुनने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स अपने शेष सभी पांच घरेलू मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। पंजाब किंग्स धर्मशाला में अपने घरेलू अभियान का समापन करेगा।

 

हिमाचल मेडी होला मोहल्ला : पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे श्रद्धालु, पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो की गई जान

राजस्थान रॉयल्स ने भी गुवाहाटी में दूसरा स्थान चुना है और अपने अंतिम दो घरेलू मैच खेलेंगे। असम में मैच वे पहले 15 मई को पंजाब किंग्स की मेजबानी करेंगे और बाद में 19 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेंगे।

21 मई को एक रोमांचक क्वालीफायर 1 मुकाबले का आयोजन होगा, जिसमें दो शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें शामिल होंगी, जिसके बाद बुधवार, 22 मई को एलिमिनेटर होगा। इसी तरह सीजन ओपनर, क्वालीफायर 2 और ग्रैंड फ़ाइनल होगा।

हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त-जानें

 

यह मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान चेन्नई में होगा। क्वालीफायर 2, क्वालीफायर 1 के हारने वाले और एलिमिनेटर के विजेता के बीच खेला जाएगा, जो शुक्रवार, 24 मई को होगा, इसके बाद रविवार, 26 मई को फाइनल होगा।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त-जानें

शिमला। हिमाचल के हमीरपुर जिला के सुजानपुर ब्लॉक में कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राजेद्र वर्मा को जिला हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त प्रवीण कुमार लक्की को कुठेड़ा व सुरेश ठाकुर को टौणीदेवी जोन का प्रभारी नियुक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने
इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि उपरोक्त नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

लोकसभा चुनाव : होली पर प्रत्याशियों को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा खुलासा-पढ़ें खबर

शिमला। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में होली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के मौके पर एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य, प्रतिभा संग नाटी भी डाली।

 

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि आने वाला समय प्यार, समृद्धि का होगा। उनका लक्ष्य 2026 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर व 2032 तक देश का सबसे अमीर राज्य बनाने का है। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की चर्चा हो गई है। चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को टिकट दिया जाएगा। जल्द ही टिकट की घोषणा भी की जाएगी।

हिमाचल मेडी होला मोहल्ला : पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे श्रद्धालु, पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो की गई जान

 

वहीं, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी होली के पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए सुक्खू समृद्धि तरक्की लेकर आए।

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

हिमाचल मेडी होला मोहल्ला : पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे श्रद्धालु, पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो की गई जान

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में होली पर बड़ा हादसा हुआ है। लैंडस्लाइड की चपेट में आने से पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। साथ ही सात घायल हुए हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसा ऊना के उपमंडल अंब के मेडी होला मोहल्ला कार्यक्रम के दौरान हुआ है।बता दें कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे श्रद्धालु हिमाचल के ऊना जिला के मेडी होला मोहल्ला चरण गंगा में पवित्र झरने में स्नान कर रहे थे। उसी वक्त पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। घायल श्रद्धालुओं को सिविल अस्पताल अंब लाया गया। दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया।

 

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

 

तीन को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। चार का इलाज अंब अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान

हादसे में बिला पुत्र केवल सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब और बलवीर चंद पुत्र वतना राम निवासी फरीदपुर जालंधर पंजाब की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घाय लों की सूची

गोविंद (30) पुत्र देवराज निवासी बरणाला, धर्मिन्दर सिंह (40) पुत्र जसपाल सिंह निवासी सोल जिला तरनतारण, हरपाल सिंह (45) पुत्र शेर सिंह निवासी अमृतसर व बबलू (17) पुत्र लाली निवासी पिंड बराड़ अमृतसर, बलवीर सिंह (60) पुत्र वाले राम निवासी निदाना डाकघर खेड़ जिला जींद हरियाणा, अंग्रेज सिंह(60) पुत्र मंगल सिंह निवासी भराड़ तहसील अजनला जिला अमृतसर व रघुबीर सिंह (30) पुत्र बिल्लू सिंह निवासी रोड़ी कपुरा जिला फरीदकोट घायल हुए हैं। पहले चार का उपचार अंब में चल रहा है। बाकी तीन को ऊना रेफर किया है।­

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

रिज पर डीजे की धुनों पर थिरके लोग

शिमला। देशभर में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी होली के मौके पर लोगों में जश्न का माहौल है। शिमला के रिज पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब मस्ती की। शिमला आए पर्यटक होली के रंगों में डूबे नजर आए। शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पर्यटक और स्थानीय लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, डीजे की धुन पर थिरकते भी नजर आए।

शिमला में विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में रंगे नजर आए। शिमला होली मनाने पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि वह शिमला में खासतौर पर होली मनाने के लिए आए हैं। यहां का वातावरण मौसम और सुंदरता और होली उनके लिए काफी खास है।

 

भाजपा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे 6 बागी और 3 निर्दलीय, हुआ स्वागत

 

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर में होली खेली और नाटी डाली। सीएम ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य के साथ होली खेली।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पर भी होली का रंग चढ़ा। वह भी ओकओवर पहुंचे और होली का लुत्फ उठाया‌।

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे 6 बागी और 3 निर्दलीय, हुआ स्वागत

पीटरहॉफ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही सदस्यता से इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीय आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

हिमाचल : 6 बागियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला, सीटीओ चौक पर प्रदर्शन

बिंदल ने सभी 9 विधायकों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा हिमाचल का यह बहुत महत्वपूर्ण क्षण है। 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सत्ताधारी दल के 9 विधायक विपक्षी दल की पार्टी में शामिल हुए। इस प्रकार का क्रम कभी भी प्रदेश में नहीं हुआ।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हम सभी विधायकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं और इनके पार्टी में आने से पार्टी को बल मिला है। कांग्रेस की सरकार में घुटन का माहौल है और इस कारण सभी विधायक कांग्रेस पार्टी में खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और यह इस कांग्रेस के पत्तन का सबसे बड़ा कारण है।

उसके उपरांत सभी नौ विधायकों का शिमला पीटरहॉफ पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सभी का स्वागत किया और परिसर को भगवामय कर दिया। जय श्री राम के नारों के साथ पूरा वातावरण ऊर्जामय हो गया।

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागियों और तीन निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की भाजपा

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं तो विधायक होने का क्या मतलब है।

इसलिए राज्यसभा चुनाव में हमने हर्ष महाजन को वोट दिया जो हमारे राज्य से हैं। आज हम सब अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। जब किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे और आपकी बात सुनने वाला कोई ना हो तो ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए।

राजेंद्र राणा ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी, उनकी सुनवाई नहीं हुई। सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य मुद्दों पर गौर नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों से की गई गारंटी पूरी नहीं कर रही है। हम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, लेकिन जब लोगों ने हमसे पूछा तो हमारे पास कोई जवाब नहीं था।

शिमला में भाजपा विधायक दल बैठक की बड़ी अपडेट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सीएम तानाशाह बन गए हैं और लोगों को अपमानित कर रहे। विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार विधायकों के मुताबिक नहीं चल रही है, बल्कि सुखविंदर सुक्खू और उनके सहयोगी चला रहे हैं। हिमाचल सरकार वेंटिलेटर पर है। हम मुख्यमंत्री सुक्खू पर मानहानि का दावा करेंगे।

रवि ठाकुर ने कहा कि उन्होंने लाहौल-स्पीति की 40 साल तक बिना किसी स्वार्थ के कांग्रेस में रहकर सेवा की। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में हमेशा निष्ठा से जुड़ा रहा, लेकिन कांग्रेस सरकार में प्रताड़ना झेलनी पड़ी, मुझे असंवैधानिक तरीके से विधानसभा से निलंबित भी किया गया।

जब-जब जनता के हक के लिए आवाज उठाई, हमेशा दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा और जनता के हक की लड़ाई के लिए आवाज़ उठाता रहूंगा।

मंडी : पंजाब से पनीर लेकर आई जीप खाई में गिरी, तीन लोगों की गई जान

साथ ही बहुत जल्द लाहौल-स्पीति का दौरा भी करूंगा। रवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल बजट का 90 फीसदी हिस्सा केंद्र से आता है। यही कारण है कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र लाहौल-स्पीति को ध्यान में रखते हुए हर्ष महाजन को वोट दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था विधानसभा अध्यक्ष ने हमें बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया।

चैतन्य शर्मा ने कहा कि वह सत्ता लाभ के लिए नहीं, आम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। कहा कि वह युवाओं, महिलाओं की मांग को प्रमुखता से उठते रहे हैं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए वह तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए वोट करना उनका अपना मौलिक अधिकार है और अपने विवेक की आवाज सुनकर ही उन्होंने राज्यसभा के लिए वोट किया।

होशियार सिंह ने कहा कि इस वक्त हिमाचल प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। चाहे आर्थिक स्थिति हो या कानून व्यवस्था हो। हम निर्दलीय विधायक हैं और हमें राज्यसभा चुनाव में वोट देने का पूरा अधिकार था। पिछले 15 महीनों में विकास कार्य पूरी तरह से रुके पड़े हैं और इसलिए हमने खुद ही यह (इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने का) फैसला किया है।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस की कार्यक्षमता चरमरा गई है। ना तो हाईकमान का कोई प्रभाव है और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान बचा है। विधानसभा क्षेत्र के हित में यह फैसला लिया।

आशीष शर्मा ने कहा कि हमने राज्य और विधानसभा क्षेत्र के हित में यह फैसला लिया है। जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में यह देश आगे बढ़ रहा है, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भी यह मौका मिला है कि हम इसमें कुछ योगदान दें।

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24