Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : प्रारंभिक जांच में बड़े खुलासे, बड़ी लापरवाही आई सामने

स्टोर में जरूरत से ज्यादा था केमिकल, आग बुझाने के संसाधन कम

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में आग लगने के मामले की प्रारंभिक जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पहली यह कि फैक्ट्री में कोई आपातकालीन निकासी का कोई प्रबंध नहीं था। स्टोर में जरूरत से अधिक केमिकल रखा था, लेकिन आग बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

बता दें कि घटना में पांच कामगारों की मौत हुई है और चार युवतियां लापता हैं। 29 घायल कामगारों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। फैक्ट्री में अधिकतर महिलाएं थीं। इन्हें पैकिंग के काम में लगाया हुआ था।

दो फरवरी को जब फैक्ट्री में पीछे रखे रॉ मैटीरियल में केमिकल के ड्रमों में आग लगी तो कामगार महिलाएं डर गईं और भगदड़ मच गई। चार मंजिला भवन की पहली दो मंजिलों में मौजूद कामगार जैसे तैसे निकल गए, लेकिन ऊपरी मंजिलों में कामगार निकल नहीं पाए।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

क्योंकि फैक्ट्री में आपातकालीन की स्थिति में निकलने को कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में 30 के करीब कामगारों को छत से कूदना पड़ा। इससे एक महिला की मौत हो गई और 29 घायल हुए। ज्यादातर को फ्रैक्चर आए हैं। चार युवतियां छत से कूदने की हिम्मत न कर सकीं और धुएं से दम घुटने से दम तोड़ गईं‌।

अगर फैक्ट्री में इमरजेंसी डोर होता तो 30 कामगारों को छत से न कूदना पड़ता और एक महिला की जान न जाती व अन्य की हड्डियां न टूटतीं। वहीं, चार युवतियों की दम घुटने से मौत न होती।

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

वहीं, स्टोर में ज्यादा केमिकल होने के चलते देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। इस पर भी हैरानी वाली बात यह है कि स्टोर में लगी आग को बुझाने के लिए फैक्ट्री में संसाधन भी कम थे।
वहीं, फैक्ट्री में अधिकतर महिलाएं थीं और आग लगने के बाद महिलाएं डर गईं और इधर-उधर भागने लगी। आग बुझाने के लिए प्रारंभिक प्रयास नहीं हो सके।

अगर प्रशिक्षित कामगार होते तो शुरुआत में ही आग पर काबू पाया जा सकता था।लापरवाही के लिए फैक्ट्री संचालक और प्लांट हेड जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। बरोटीवाला पुलिस थाना में फैक्ट्री संचालक और प्लांट हेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्लांट हेड को गिरफ्तार किया है। प्लांट हेड को कोर्ट से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP
हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Jobs/Career Solan State News

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

महिला प्रार्थियों का फिजिकल टेस्ट 9 फरवरी को

सोलन। वन मित्र योजना के तहत शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा वन मंडल कुनिहार में 8 व 9 फरवरी को आयोजित होगी।

वन मंडल कुनिहार में वन मित्र योजना के तहत प्रतिभागियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण कार्यक्रम (फिजिकल टेस्ट) निर्धारित कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर वन वृत्त अनिल कुमार शर्मा ने दी।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

उन्होंने कहा कि सभी पुरुष प्रार्थियों की शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी तथा महिला प्रार्थियों की 9 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

उन्होंने कहा कि अर्की में डिग्री कॉलेज बातल, दाड़लाघाट में वन विश्राम गृह दाड़लाघाट, कुनिहार में वन विश्राम गृह कुनिहार तथा कुठार में शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा बनलगी में आयोजित की जाएगी। सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम प्रातः 9.00 बजे से आरंभ होगा।

मुख्य अरण्यपाल ने कहा कि यदि किसी कारण निर्धारित दिवस पर यह प्रक्रिया नहीं हो पाती है तो प्रार्थियों को उसी समय अगली तिथि बता दी जाएगी।

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

29 कामगार हैं घायल, नालागढ़, काठा और पीजीआई में भर्ती

बद्दी। हिमाचल के बद्दी के झाड़माजरी (बरोटीवाला) स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री एनआर अरोमा में आग लगने की घटना में अब तक पांच कामगारों की मौत हुई है। साथ ही चार महिला कामगार लापता हैं।

घटना में 29 कामगार घायल हैं। घायलों में 20 कामगारों का इलाज सीएचसी नालागढ़, 7 का ईएसआई काठा और दो का पीजीआई चड़ीगढ़ में चल रहा है।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

पांच मृतकों में से चार की हुई पहचान

पांच मृतकों में से चार की पहचान हो गई है। चारों युवतियां हैं और हिमाचल के बाहरी राज्यों की निवासी हैं।

पिंकी (32) पुत्री प्रेम सिंह बिहारी कॉलोनी मदनवाला पंचकूला, राखी (23) पुत्री प्रेम सिंह सराई सिकंदर नरोली संभल यूपी, शशी (19) पुत्री नरेश पाल निवासी केजर कन्हैया तहसील बिलसी बदाऊं यूपी और रहनुमा (23) पुत्री कमलू निवासी गांव पलथा तहसील अवला बरेली यूपी की मौत हुई है।

हिमाचल : ज्यादा ठंडा क्यों रहा शनिवार, रविवार को भी सताएगी ठंड- यह है कारण

लापता कामगारों में सभी महिलाएं

बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद अभी भी 4 कामगार लापता हैं। सभी युवतियां हैं। इसमें एक चंबा तो बाकी यूपी व एमपी से हैं।

चंपो पत्नी सर्व दयाल निवासी बरोह कंडला चंबा, काजल पुत्री राजीन बदाऊं यूपी, काजल भारती पुत्री बली प्रसाद कुशीनगर यूपी, कल्पना अहिरवर पुत्री कैलाश अहिरवर छतरपुर एमपी लापता हैं।

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

अगर लापता लोगों के बारे कोई सूचना हो तो एएसपी अशोक कुमार के मोबाइल नंबर 981699000 पर सूचना दी जा सकती है।

पुलिस जिला बद्दी पुलिस द्वारा जारी अपडेट के अनुसार एआर अरोमा फैक्ट्री में 2 फरवरी 2024 को आग लगने की घटना सामने आई। घटना के बाद फैक्ट्री में 85 कामगार मौजूद थे।

इनमें से 47 कामगारों को सफलतापूर्वक ट्रैस कर लिया गया था। साथ ही 29 वर्कर घायल हुए हैं। पुलिस स्टेशन बरोटीवाला में विभिन्न धाराओं के तहत कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में प्लांट हेड को गिरफ्तार किया गया है। किसी प्रकार की सूचना के लिए एसपी बद्दी के फोन नंबर पर  01795-245800 पर संपर्क कर सकते हैं।

कांगड़ा : राशनकार्ड को आधार से जोड़ने की तिथि बढ़ी- जानिए नई डेट

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना

मामले में समुचित कार्रवाई के निर्देश जारी

बद्दी। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन जिला के बद्दी में झाड़माजरी स्थित एनआर एरोमा कंपनी में आग लगने की दुःखद घटना का जायजा लिया और प्रभावितों के बचाव के संबंध में उचित निर्देश जारी किए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस उद्योग की आपराधिक लापरवाही के कारण घटित हुई है और उक्त कंपनी ने कामगारों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समुचित कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कांगड़ा : छिंज में निखारा कुश्ती का हुनर, अब ऋषभ ने दिल्ली में जीता गोल्ड मेडल

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और कंपनी के मालिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आग के कारण पूर्ण कंपनी परिसर कमजोर हो गया है और रसायनयुक्त कार्य होने के कारण जहरीली गैसों का प्रभाव भी है।

उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अंतिम व्यक्ति की खोज तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ज़िला प्रशासन और पुलिस द्वारा दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया गया और आस-पास के सभी क्षेत्रों सहित निजी कंपनियों से भी उचित सहायता प्राप्त की गई।  उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंधक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य दोषियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुःखद घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार है। जिला प्रशासन द्वारा सभी को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने एनडीआरएफ की टीम से बातचीत कर पूरी घटना तथा राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने इस अवसर पर इस दुःखद घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

उन्होंने परम पिता परमात्मा से मृतकों की आत्मिक शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

एनडीआरएफ की टीम को प्रांगण में मिले शव

बद्दी। हिमाचल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग की घटना कई सवाल खड़े कर गई है। घटना के बाद अब फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को लेकर बहस भी छिड़ेगी और बड़ी-बड़ी बातें भी होंगी।

पुलिस और अन्य कमेटियां भी मामले की जांच करेंगी। रिपोर्ट क्या आएगी यह वक्त बताएगा। पर सवाल यह है कि क्या उक्त फैक्ट्री में सभी सेफ्टी मेजर सही थे। अगर सही थे तो यह घटना कैसे हो गई, इस पर मंथन जरूरी है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार

अगर सही नहीं थे तो प्राधिकरण विभाग या एजेंसियां क्या कर रही थीं। किसी ने कभी भी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया। एक पहलू यह भी है कि रोजगार के लिए फैक्ट्रियां जरूरी हैं, लेकिन कामगारों की सुरक्षा से भी समझौता नहीं किया जा सकता है।

कड़वा है पर सच है कि फैक्ट्रियां लोगों को रोजगार के लिए हैं जिंदगी छीनने के लिए नहीं हैं। मुर्दों के लिए तो श्मशान घाट होते हैं।

हादसे के वक्त कंपनी में क्या माहौल रहा होगा और अंदर फंसे लोगों पर क्या बीती होगी यह तो वे लोग या भगवान ही जानता होगा। जान बचाने की जद्दोजहद थी।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

कुछ छत से कूद गए तो कुछ प्रांगण के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। कुछ अभागे ऐसे थे जो कि मशक्कत के बाद कंपनी के प्रांगण तक तो पहुंचे, लेकिन जिंदगी की लाइन क्रॉस नहीं कर पाए और अपनों को याद करते, अपने सपनों को याद करते सांसें छोड़ गए।

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ को जो चार शव मिले हैं, वे सभी कंपनी प्रांगण में पड़े थे। पोस्टमार्टम के लिए इन चार शवों को नागरिक अस्पताल नालागढ़ भेजा गया है।

डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस दुःखद घटना में अभी तक पांच लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि एक महिला की गत सांय मृत्यु हुई थी, जबकि आज राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कंपनी प्रांगण से चार शव निकाले गए हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुःखद घटना में 08 व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। इनमें से 04 के शव कंपनी प्रांगण में पाए गए हैं, अन्य की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा गत रात्रि से ही राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। आज प्रातः एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने कंपनी के भीतर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। यह कार्य सभी व्यक्तियों की जानकारी मिलने तक जारी रहेगा।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस दुःखद घटना कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव इस दुर्घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

शाहपुर के वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया बने मुख्य हाइड्रोग्राफर, सीएम की बधाई 

उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचारधीन घायलों को फौरी राहत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिवस दुःखद घटना में मृत्यु को प्राप्त महिला के परिजनों को भी राहत राशि प्रदान की जा रही है।

मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कंपनी के बाहर एकत्र कामगारों के परिजनों से बातचीत की और उन्हें इस दुःखद घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कामगारों के परिजनों को वाहन के माध्यम से नागरिक अस्पताल नालागढ़ भी भिजवाया, ताकि प्राप्त शवों की पहचान की जा सके। उन्होंने तहसीलदार नालागढ़ और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि नागरिक अस्पताल नालागढ़ में इन परिजनों की समुचित सहायता दी जाए ताकि शवों की पहचान शीघ्र की जा सके।

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित बना रहा है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि इस कंपनी में कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनकी कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो रही है कि जानकारी उनके पास है तो इसकी जानकारी दें।

इसके लिए जिला आपातकालीन केंद्र सोलन के दूरभाष नंबर 01792-220048, 220049, 220882 अथवा 221200 या ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के समन्वयक के मोबाइल नंबर 62303-76825 पर सूचित करें।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार

लापता चार लोगों के शव बरामद

शिमला। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने के मामले में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। एक महिला पिंकी की पहले की मौत हो गई थी।

इसके बाद लापता चार लोगों के शव निकाले गए हैं। मामले की जांच को एसआईटी (SIT) गठित कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने एसआईटी का गठन किया।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

एसआईटी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा रही है और घटना की व्यापक जांच की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जा सके।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि एनआर अरोमा में भीषण आग लगने की घटना में कुल पांच लोगों की जान गई है। मामले में कंपनी के प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के समय इस फैक्ट्री में कुल 85 लोग थे, जिनमें से 30 लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है। लापता 13 लोगों में से 4 लोग मिल पाए हैं, जबकि 9 को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

एक मध्य प्रदेश तो बाकी यूपी के रहने वाले

 बद्दी। हिमाचल के पुलिस जिला बद्दी ने झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद लापता लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें आठ लापता लोगों का नाम और पता है।  हिमाचल प्रदेश पुलिस जनता से लापता व्यक्तियों के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 13 लोग लापता, बचने की संभावना कम- ड्रमों से भड़की आग

लिस्ट में इनके हैं नाम और पते

पुलिस द्वारा जारी लापता व्यक्तियों की लिस्ट में एक हिमाचल के चंबा जिला, एक मध्य प्रदेश और बाकी यूपी से हैं। चंपो देवी निवासी बरोह तहसील और जिला चंबा हिमाचल, काजल मोहल्ला रुदयान पत्ती गुमान सिंह जिला बदायूं यूपी, काजल भारती परौर जिला खुशीनगर यूपी, कल्पना अहिवर निवासी वार्ड नंबर 6 नटयाल बिजावर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश, शशी कटिया केसर जिला बदायूं यूपी, सोनी निवासी मकानपुर सरकारा कमल जिला अमरोहा यूपी, रहनुमा निवासी पलथा बरेली यूपी और राखी निवासी सरे सिकंदर संभाल यूपी लापता हैं।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

बता दें कि शुक्रवार को बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली एनआर अरोमा कंपनी में आग भड़क गई। चार मंजिला भवन की निचली मंजिल में आग फैलने के बाद 30 कामगारों ने छत से छलांग लगा दी। इसमें एक महिला पिंकी पत्नी पवन निवासी मखनूमाजरा बद्दी की मौत हो गई।

29 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार झाड़माजरी के निजी अस्पताल, ईएसआई काठा और पीजीआई में चल रहा है। 8 लोग अभी लापता हैं। कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 13 लोग लापता, बचने की संभावना कम- ड्रमों से भड़की आग

हादसे में अब तक 1 महिला की गई है जान और 29 लोग हैं घायल

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने के मामले में अभी भी 13 लोग लापता हैं। इन लोगों के बचने की संभावना काफी कम है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि फैक्ट्री के बैक साइड रखे ड्रमों में सबसे पहली आग भड़की थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मौके पर जाएंगे।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बद्दी में कल कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी आग दुखद घटना है। इसमें अभी तक एक महिला की जान गई है और 29 लोगों का इलाज चल रहा है। 13 लोग लापता हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी के अनुसार इन 13 लोगों के बचने की संभावना कम है। फॉरेंसिक लैंब के कर्मचारियों को भी मौके पर भेजा है, जिससे लापता लोगों के बारे कोई सुराग मिल सके।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले की उच्च स्तर की जांच की घोषणा की है। प्रारंभिक रूप में जांच एजेंसियों की पूछताछ में आग फैक्ट्री के पीछे ड्रम से भड़की होने की बात सामने आई है।

जांच एजेंसियों ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के बैक साइड रॉ मटेरियल रखा गया था। वहीं पर ड्रम से पहले आग की शुरुआत हुई। मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सारी फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ऐसी घटना फिर न हो। मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत दे दी दी गई है। घायलों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने की फैक्ट्री में आग लगने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने मीडिया से बातचीत में दी।

डॉ धनी राम शांडिल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अस्पताल में दाखिल घायलों का कुशलक्षेम जाना।
मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल ने कहा कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। 29 लोग घायल हैं‌। साथ ही 9 लोग लापता हैं।

Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

गौर हो कि हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 से अधिक महिलाएं हैं। चार मंजिला भवन की निचली मंजिल में आग लगने से उक्त तीस लोग ऊपरी मंजिल और छत से कूद गए थे। ज्यादातर घायलों में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं।

घटना के वक्त कंपनी में करीब 50 कामगार मौजूद थे। करीब 20 लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। लापता को ट्रेस किया जा रहा है।  घायलों में 19 झाड़माजरी के एक अस्पताल और 6 ईएसआई काठा में भर्ती हैं। पांच को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

पीजीआई रेफर पिंकी पत्नी पवन निवासी मखनूमाजरा बद्दी की मौत हो गई। चरण सिंह, आरती, गीता, प्रेम कुमारी की पीजीआई में हालत गंभीर बनी है। इनमें तीन की रीड की हड्डी टूट गई है। मीरा, शिव कुमार, प्रेम लता, अर्चना, ममता और हरीश चंद्र ईएसआई काठा में दाखिल हैं।

झाड़माजरी के अस्पताल में यह भर्ती

अनीता, आशा, दीप शिखा, ममता, अनिल, राजकुमार, स्लेस्टिना,  पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशु, सावित्री, सतिंदर, खुशबू, कंचन, तारावती, सावित्री, राममूर्ति और क्रांति झाड़माजरी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

आग लगने के सही कारण जांच के बाद पता चलेंगे। कंपनी में परफ्यूम बनाने के लिए अति ज्वलनशील पदार्थ थे‌। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शार्ट सर्किट आदि से केमिकल में आग लगी हो सकती है।

उधर, कंपनी के खिलाफ बरोटीवाला थाने में लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज किया गया है। एसपी पुलिस जिला बद्दी इलमा अफरोज ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें

Budget 2024 : आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को बड़ी राहत-जानें मुख्य बातें

हिमाचल : चार HPAS अफसरों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार
वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

ज्यादातर घायलों में मल्टीपल फ्रेक्चर आए

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 से अधिक महिलाएं हैं। चार मंजिला भवन की निचली मंजिल में आग लगने से उक्त तीस लोग ऊपरी मंजिल और छत से कूद गए थे। ज्यादातर घायलों में मल्टीपल फ्रेक्चर आए हैं।

घटना के वक्त कंपनी में करीब 50 कामगार मौजूद थे। करीब 20 लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। लापता को ट्रेस किया जा रहा है।

Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

घायलों में 19 झाड़माजरी के एक अस्पताल और 6 ईएसआई काठा में भर्ती हैं। पांच को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पीजीआई रेफर पिंकी पत्नी पवन निवासी मखनूमाजरा बद्दी की मौत हो गई। चरण सिंह, आरती, गीता, प्रेम कुमारी की पीजीआई में हालत गंभीर बनी है। इनमें तीन की रीड की हड्डी टूट गई है।

मीरा, शिव कुमार, प्रेम लता, अर्चना, ममता और हरीश चंद्र ईएसआई काठा में दाखिल हैं।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

झाड़माजरी के अस्पताल में यह भर्ती
अनीता, आशा, दीप शिखा, ममता, अनिल, राजकुमार, स्लेस्टिना, पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशु, सावित्री, सतिंदर, खुशबू, कंचन, तारावती, सावित्री, राम मूर्ति और क्रांति झाड़माजरी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।