-
Himachal Latest
-
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET-2023 को लेकर बड़ी अपडेट April 18, 2024
-
Trending News
केलांग। लाहौल-स्पीति जिला के उपमंडल लाहौल में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक ऑल्टो कार मेह नाला में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लाहौल-स्पीति : मेह नाला में गिरी कार, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक ऑल्टो कार (HP42-3093) सड़क से उतरकर नीचे गिर गई। कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान थिनले और नवांग टशी के रूप में हुई है। हादसे में मारे में गए दोनों युवक खांगसर गांव के रहने वाले थे।
इनमें से एक युवक नवांग टशी 4 महीने पहले ही शादी हुई थे। उनकी अचानक मृत्यु होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिल्हाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल केलांग ले जाया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
केलांग। हिमाचल के लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी के गोंदला गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन आज सुबह करीब 8 बजे हुआ है। हिमस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गांव में घरों से पास आसमान में बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि हिमस्खलन घरों के ऊपर गिर रहा है। वीडियो में जैसा दिख रहा है ऐसा नहीं है।
बता दें कि आज सुबह रोहतांग पास से करीब 25 किलोमीटर आगे केलांग थाना के तहत गोंदला गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। स्थानीय लोगों ने हिमस्खलन की घटना को कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में देखकर लग रहा है कि हिमस्खलन गांव की तरफ आ रहा है। पर ऐसा नहीं है। यह गोंदला गांव से दूसरी तरफ दूसरी पहाड़ी पर हुआ है। जोकि गांव से काफी दूर है और गांव को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हिमस्खलन खाली जगह पर हुआ है। इससे न घरों को कोई नुकसान पहुंचा है और न ही सड़क आदि बंद हैं। लाहौल स्पीति पुलिस के अनुसार ऐसे हिमस्खलन बर्फबारी के बाद होते रहते हैं। गोंदला के पास पहाड़ी पर हुए हिमस्खलन से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
काजा। हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति के काजा के कन्या छात्रावास में टूथपेस्ट बांटे गए। कारवां संस्था के सहयोग से छात्राओं को डाबर कंपनी का टूथपेस्ट वितरित किया गया। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बच्चों को टूथपेस्ट वितरित किए।
एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि कारवां संस्था ने जो सहयोग छात्रावास की छात्राओं के लिए किया है, उसका विशेष आभार व्यक्त करते है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हॉस्टल में बच्चों को नियमों के पालन के साथ बेहतरीन पढ़ाई के लिए सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
पिछले कई सालों से यह हॉस्टल स्पीति की बच्चियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने कारवां संस्था के अध्यक्ष इशू ठाकुर को हॉस्टल में 100 टूथपेस्ट भेजने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर हॉस्टल वार्डन और सभी छात्राएं मौजूद रही।
काजा। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) दारचा तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क (NH-505) वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। यह जानकारी लाहौल-स्पीति प्रशासन की तरफ से दी गई है।
काजा। लाहौल घाटी में दालंग के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है। कुल्लू से केलंग जा रही एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई। दुर्घटनाग्रस्त में बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।