Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

सलूणी केस : प्रारंभिक जांच में खुलासा, आरोपी परिवार के खातों में इतने हैं पैसे

मामले में अभी भी जांच है जारी

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी क्षेत्र में युवक मनोहर की हत्या मामले के बाद अफवाहों का दौर भी जारी है। अभी अफवाह फैली है कि आरोपी परिवार के एक सदस्य शरीफ मोहम्मद की मौत हो गई है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि शरीफ मोहम्मद ठीक है।

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

मनोहर हत्यारोपी परिवार के बैंक खातों में करोड़ों रुपए होने की बात को लेकर एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आरोपी परिवार के खातों और एफडी में 10 लाख रुपए के आसपास पाए गए हैं। अगर और कोई खाता या एफडी होगी, उसकी भी जांच होगी। इसको लेकर जांच अभी भी जारी है।

एसपी ने कहा कि आरोपी शरीफ विदेशों में घूमता रहा और उसके पास पासपोर्ट है। अभी तक की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Hamirpur State News

हमीरपुर : रेलवे गेटकीपर के 300 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती

21 जून को सुबह 10 बजे पहुंचें

हमीरपुर। गुजरात के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट रेलवे डिवीजनों में रेलवे गेटकीपर के 300 पदों के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 21 जून को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह परिसर में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है।

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि केवल थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयोजित की जा रही इस रैली में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं।

भर्ती रैली में चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 33 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा और उन्हें रहने-खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतिदिन ड्यूटी का समय 12 घंटे रहेगा तथा उन्हें महीने में चार छुट्टियां मिलेंगी।

चार पुलिस इंस्पेक्टर को पदोन्नति का तोहफा : HPS में किए प्रमोट

उपनिदेशक ने बताया कि भर्ती के इच्छुक थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों को अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विसमैन आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और दस पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे तथा उन्हें प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये की राशि जमा करवानी होगी।

अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल : सुक्खू सरकार ने 14 पुलिस अधिकारी बदले, एक को दी नई तैनाती

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Chamba State News

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

पहाड़ी पर स्थापित किया था साम्राज्य

सलूणी। हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी क्षेत्र में युवक मनोहर की हत्या मामले ने सबको हिलाकर रख दिया है। मामले में हत्यारोपी सलाखों के पीछे हैं। आरोपी परिवार खदरोगा गांव का रहने वाला है। आरोपी परिवार के मुखिया का नाम शरीफ है, लेकिन इसकी हरकत सबने देख ली है। शरीफ ने पहाड़ी पर अपना साम्राज्य स्थापित किया था। कई बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। शरीफ का परिवार क्षेत्र में खौफ का दूसरा नाम था। यह खुलासा मनोहर के ताया के लड़के ने किया है।

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

मनोहर के चचेरे भाई ने बताया कि गांव खदरोगा के शरीफ के परिवार ने पहाड़ों पर साम्राज्य बना रखा था। 2 बीघा जमीन अपनी थी और कई बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा किया था। हमारे बुजुर्ग भी कहते थे कि यह वहशी दरिंदा है। उन्होंने बताया कि मनोहर पांच जून सोमवार शाम को घर से अधवारी भीत्ती के लिए निकला था। मनोहर ने वहां से खच्चरें लानी थी और काम पर जाना था। मंगलवार सुबह करीब सात बजकर 21 मिनट पर मनोहर ने जहां काम पर जाना था उन्हें फोन किया और कहा कि मैं आ रहा हूं व नौ बजे तक पहुंच जाऊंगा।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

उस व्यक्ति ने करीब आठ बजे फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आया, उसने सोचा नहीं आ रहा होगा। मंगलवार को पूरी रात खच्चरें जंगल में रहीं। बुधवार सुबह खच्चरें भीत्ती अधवारी में पहुंची। चाचा की साली की लड़की ने फोन किया कि खच्चरें आ गई हैं पर मनोहर अधवारी में नहीं पहुंचा है। इसके बाद सभी मनोहर को ढूंढने निकल पड़े। पर उसका सुराग नहीं मिला। वीरवार सुबह भी 10 बजे तक ढूंढा। फिर पुलिस स्टेशन किहार में गुमशुदगी की रिपोर्ट की।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को लेकर वीरवार को मनोहर को ढूंढा। पर कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को फिर ढूंढा। गांव खदरोगा में आरोपी शरीफ का घर है। वहां से एक किलोमीटर दूर हलाड़ी नाला पड़ता है। उस नाले में सर्च की तो वहां मनोहर का एक जूता मिला। जूते की दस मीटर दूरी पर नाले में पत्थरों का ढेर जैसा था। लकड़ी से एक पत्थर को हटाया तो वहां बाल दिखे।

शिमला : दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध

डीएसपी व एसएचओ मौके पर पहुंचे फिर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मनोहर के शरीर के 8 टुकड़े बरामद हुए। जिन्हें तीन जगह पर दबाया था। मनोहर के चचेरे भाई का कहना है कि मनोहर की मां बेटे की फोटो देखती है तो बेहोश हो जाती है। मां को न्याय मिले तो थोड़ी तसल्ली आए।

उन्होंने बताया कि आरोपी परिवार के पहले ही 50 लोगों के साथ केस चले हैं। हमारे परिवार की महिलाएं जब घास काटने जाती थीं तो आरोपी परिवार की महिलाएं और लड़के डंडे और दराट लेकर उनके पीछे दौड़ते थे। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को फांसी दी जाए।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : सुक्खू सरकार ने 14 पुलिस अधिकारी बदले, एक को दी नई तैनाती

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने 14 एचपीएस ऑफिसर (पुलिस अधिकारियों) को बदला है। वहीं, तैनाती का इंतजार कर रहे एक एचपीएस अधिकारी को तैनाती दी है। तैनाती का इंतजार कर रहे संदीप कुमार भारद्वाज को एसपी स्टेट ह्यूमन राइट कमिशन लगाया है।

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

एसपी सीआईडी सिक्योरिटी शिमला भागमल को एसपी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेस शिमला लगाया है। एएसपी एएनटीएफ कांगड़ा कुलभूषण वर्मा अब एएसपी विजिलेंस मंडी होंगे।

एएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला भूपिंदर सिंह नेगी को एएसपी सीआईडी सिक्योरिटी शिमला लगाया गया है। एएसपी छठी बटालियन धौलाकुआं सिरमौर बद्री सिंह को एएसपी विजिलेंस कांगड़ा के पद पर तैनाती दी है।

सुक्खू बोले – आरोपी सलाखों के पीछे फिर किस बात का प्रदर्शन कर रही भाजपा

एएसपी दूसरी बटालियन सकोह कांगड़ा शिव राम चौधरी अब एएसपी बिलासपुर होंगे। एएसपी विजिलेंस मंडी राज कुमार को एएसपी पांचवीं बटालियन बस्सी लगाया है। एएसपी बिलासपुर राजिंद्र कुमार अब एएसपी एएनटीएफ कांगड़ा का जिम्मा संभालेंगे। डीएसपी लीव रिजर्व कांगड़ा राम प्रसाद जसवाल अब एसडीपीओ जवाली कांगड़ा होंगे।

शिमला : दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध

डीएसपी लीगल एजेंसी रोड सेफ्टी सेल.ट्रांसपोर्ट निदेशालय शिमला अमर सिंह को डीएसपी तीसरी बटालियन पंडोह भेजा है। डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ ऊना जतिंद्र कुमार को डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा लगाया है।

डीएसपी पहली एचपीएपी बटालियन जुन्गा शिमला दुष्यंत सरपाल को डीएसपी लीगल एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल ट्रांसपोर्ट निदेशालय शिमला लगाया है। एसडीपीओ जवाली कांगड़ा मनोज कुमार को डीएसपी दूसरी बटालियन सकोह भेजा है।

डीएसपी तीसरी बटालियन पंडोह मंडी लोकेंद्र सिंह को एसडीपीओ पालमपुर लगाया है। डीएसपी चौथी बटालियन जंगलवैरी हमीरपुर चमन लाल अब डीएसपी एसडीआरएफ मंडी होंगे।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Chamba

सुक्खू बोले – आरोपी सलाखों के पीछे फिर किस बात का प्रदर्शन कर रही भाजपा

सलूणी हत्याकांड का दिया जा रहा सियासी तूल

शिमला। चंबा जिला के सलूणी हत्याकांड मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्षी दल भाजपा ने आज सभी 12 जिलों में धरना-प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तूल देने में लगी हुई है।

सुक्खू ने कहा कि यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की NIA की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां जाकर एनआईए और सीबीआई की सीधी जांच मांग कर सकते हैं उसके लिए किसने रोका है। भाजपा 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो किसी और मुद्दे पर करे इस मामले में सियासी रोटी न सेकें।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

बता दें कि भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है और उसके पीछे की वजह भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही है।

शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है।

शिमला : दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध

हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दिए गए हिंदुत्व की सोच को हराने के बयान को भाजपा इस घटना से के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। ऐसे में भाजपा इस हत्या की एनआईए जांच की मांग कर रही है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

शिमला। चंबा जिला के सलूणी हत्याकांड मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मामला अब हिंदू और मुस्लिम दो समुदाय के बीच का बन गया है। विपक्षी दल भाजपा ने मामले को जोरो-शोरों से उठाते हुए धार्मिक रंग दे दिया है और आज भाजपा ने सभी 12 जिलों में धरना-प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है और उसके पीछे की वजह भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही हैं।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है।

हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दिए गए हिंदुत्व की सोच को हराने के बयान को भाजपा इस घटना से के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। ऐसे में भाजपा इस हत्या की एनआईए जांच की मांग कर रही है।

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तुल देने में लगी हुई है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की NIA की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां जाकर एनआईए और सीबीआई की सीधी जांच मांग कर सकते हैं उसके लिए किसने रोका है। भाजपा 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो किसी और मुद्दे पर करे इस मामले में सियासी रोटी न सेकें।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Shimla State News

शिमला : दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध

एंट्री गेट पर आदेशों को लेकर लगाई गई पट्टी

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिगंबर जैन के मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर प्रशासन की तरफ से एंट्री गेट पर इन आदेशों को लेकर एक पट्टी लगाई गई है जिसमें आग्रह किया गया है कि अगर आप मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहन कर आते हैं तो आपको मंदिर के भीतर एंट्री नहीं मिलेगी।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

इससे पहले कांगड़ा के मसरूर मन्दिर में भी यह निर्देश जारी किए गए थे। मंदिर में लगाए गए फट्टे में पुरुष और महिला दोनों से आग्रह किया गया है कि वह हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस, नाइटसूट और फ्रॉक इत्यादि पहनकर न आएं।

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

मन्दिर के पुजारी संजय कुमार जैन ने बताया कि आजकल लोग मन्दिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आते हैं जो लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाता है इसलिए मंदिर की जैन सभा ने यह निर्णय लिया है।

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में तालाब में नहाने उतरी बच्ची डूबी

सलूणी केस : बिंदल बोले – अराजकता फैलाने नहीं पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाने जा रहे थे

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

शिमला । चंबा जिला के सलूणी के भांदल में युवक मनोहर की निर्मम हत्या को लेकर आज भाजपा प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन कर रही है। शिमला डीसी ऑफिस के बाहर शनिवार सुबह भाजपा ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

भाजपा ने मामले में एनआईए जांच की मांग की है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और भाजपा नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया था जिसे लेकर भी भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया है। इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में तालाब में नहाने उतरी बच्ची डूबी

सलूणी केस : बिंदल बोले – अराजकता फैलाने नहीं पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाने जा रहे थे

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

चार पुलिस इंस्पेक्टर को पदोन्नति का तोहफा : HPS में किए प्रमोट

शिमला। सुक्खू सरकार ने चार पुलिस इंस्पेक्टर पदोन्नति का तोहफा दिया है। चार पुलिस इंस्पेक्टर को एचपीएस (HPS) में प्रमोट किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

हिमाचल : सुक्खू सरकार ने 14 पुलिस अधिकारी बदले, एक को दी नई तैनाती

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/06/DocScanner-Jun-17-2023-16-53.pdf” title=”DocScanner Jun 17, 2023 16-53″]

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा वैली कार्निवल का धमाकेदार आगाज, बादल भी खूब बरसे

कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने किया आगाज

धर्मशाला। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला में धमाकेदार आगाज हुआ। शुक्रवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने मिलेट्स फूड फेस्टिवल और क्रॉफ्ट बाजार की भी शुरुआत की। उन्होंने कार्निवल में सजाई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी किया। कृषि मंत्री की पत्नी कृष्णा चौधरी भी इस मौक़े उनके साथ रहीं। कार्यक्रम में पद्मश्री नेकण राम शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पर्यटक गतिविधियों के लिए खुला रोहतांग दर्रा, रोज जा सकेंगी इतनी गाड़ियां

कांगड़ी-पहाड़ी तरानों पर झूमे लोग

आयोजन के मौके पर बादल भी खूब बरसे। पर बसरते मेघों ने कार्निवल के आंनद में डूबने को आतुर लोगों के उत्साह को मानो दोगुना कर दिया। हिमाचली लोक संस्कृति को समर्पित पहली सांस्कृतिक संध्या में लोग कांगड़ी-पहाड़ी तरानों पर लोग खूब झूमे। इस दौरान अन्य प्रस्तुतियों के अलावा हिमाचल के नामी गायकों करनैल राणा, दीक्षा तूर, सुनील राणा और कुमार साहिल की मखमली आवाज के जादू ने सबको सम्मोहित कर दिया।

मिट्टी का घरौंदा बना आकर्षण का केंद्र

कार्निवल में सजे मिलेट्स फूड फेस्टिवल में श्री अन्न (मोटा अनाज) के विभिन्न स्वास्थ्यपूर्ण और स्वादिष्ट पकवानों का लोगों ने खूब लुत्फ लिया। एक ओर जहां लोगों को एक अद्वितीय खाद्य अनुभव मिला और वे मिलेट्स से बने विभिन्न पकवानों का स्वाद ले सके, दूसरे, इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश के उत्पादकों को अपने मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का बढ़िया मौका मिला है।
लोगों को रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का आनंद लिया। वहीं, पुलिस मैदान में गांवों की पुरातन जीवन शैली और परंपरागत पकवानों से जुड़ी पुराने समय की यादों को ताजा करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से बनाया कच्ची मिट्टी का घरौंदा (मड हाउस) लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

हिमाचल : अपात्र भी ले रहे बेरोजगारी भत्ता, मंडी में सामने आए मामले

बता दें कि यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके दृष्टिगत कांगड़ा वैली कार्निवल में 16 से 19 जून तक मिलेट्स फेस्टिवल के आयोजन का निर्णय लिया गया है। यह प्रयास लोगों को मोटे अनाज और उसके महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें श्री अन्न’ (मोटा अनाज) के पोषण गुणों, उत्पादन और सेवन को लेकर शिक्षित करने को समर्पित है।
इस अवसर पर पारंपरिक और प्राकृतिक खेती के लिए पद्मश्री से अलंकृत हिमाचल के नेक राम शर्मा ने श्री अन्न को प्रोत्साहन देने के लिए लगाए गए मिलेट्स फ़ूड फ़ेस्टीवल की सराहना की।

इससे पहले डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने प्रो. चंद्र कुमार को सम्मानित किया । साथ ही कांगड़ा वैली कार्निवल आयोजन समिति की ओर से स्मृतिचिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर मंडलायुक्त कांगड़ा अब्बू शाइनामौल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थनीय लोग तथा धर्मशाला घूमने आए पर्यटक मौजूद रहे।