Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला उथड़ाग्रां हादसा : एक साथ जली पांच लोगों की चिताएं, पूरा गांव गमगीन

अंतिम संस्कार में पहुंचे कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत उथड़ाग्रां पंचायत के रसेहड़ में सोमवार को तीन परिवारों के पांच लोगों की चिताएं एक साथ जलीं तो पूरा गांव गमगीन हो गया। सड़क हादसे में जान गवाने वालों के अंतिम संस्कार में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार भी पहुंचे और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

धर्मशाला में बड़ा हादसा : कैंटर खाई में गिरा, पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत

कृषि मंत्री ने श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कृषि मंत्री ने मृतकों के घर में जाकर परिवार के लोगों से संवेदनाएं प्रकट की। कृषि मंत्री ने दुर्घटना प्रभावित तीनों परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

धर्मशाला कैंटर हादसे की वजह आई सामने, लोग थ्रेशिंग को ले जा रहे थे गेहूं

उन्होंने कहा कि इस हादसे से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी काफ़ी आहत हुए हैं और उन्होंने गहरी संवेदनाएं और शोक प्रकट किया है। दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार विपदा ग्रस्त परिवारों के साथ है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 25 हज़ार प्रति व्यक्ति और गंभीर रूप से घायलों के लिए 10 हज़ार रुपए की फ़ौरी राहत उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त परिवारों की सहायता के लिए जो भी संभव होगा सरकार वो करेगी।

बता दें कि धर्मशाला के योल के पास उथड़ा ग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में रविवार शाम एक कैंटर खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और मेडिकल कॉलेज टांडा में एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत हुई है। हादसे में पांच घायल अभी मेडिकल कॉलेज कॉलेज टांडा में भर्ती हैं। इसमें चार की हालत स्थिर है, वहीं एक सात साल की बच्ची की हालत अभी भी नाजुक है और वह आईसीयू में भर्ती है।

Breaking : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को मिला एक और महकमा, नोटिफिकेशन जारी

बता दें कि धर्मशाला के योल के पास उथड़ा ग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पेश आया। यहां पर एक कैंटर खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और मेडिकल कॉलेज टांडा में एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत हुई है। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं। हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं।

हादसे में पांच घायल अभी मेडिकल कॉलेज कॉलेज टांडा में भर्ती हैं। इसमें चार की हालत स्थिर है, वहीं एक सात साल की बच्ची प्रिया की हालत अभी भी नाजुक है और वह आईसीयू में भर्ती है।

HRTC ड्राइवर यूनियन ने टाली हड़ताल, 18 को डिप्टी सीएम से होगी बैठक

कांगड़ा जिला के धर्मशाला के उथड़ा ग्रां हादसे में पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक रसेहड़ में मोड़ मोड़ते समय पर कैंटर पर काबू नहीं पा सका और कैंटर खाई में जा गिरा।

हालांकि चालक तेज रफ्तारी में भी नहीं था, फिर भी कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। लोग कैंटर में गेंहू लादकर थ्रेशिंग के लिए पास ही एक मैदान में ले जा रहे थे। कैंटर में 10 लोग सवार थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा दर्दनाक हादसा हो सकता है।

IPL-2023: पंजाब और राजस्थान के लिए निर्णायक होगी धर्मशाला की जंग- दिल्ली दूर

नगर निगम शिमला के मेयर बने सुरेंद्र चौहान, उमा कौशल डिप्टी मेयर

पालमपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, नेपाल निवासी है मुख्य सरगना

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में बड़ा हादसा : कैंटर खाई में गिरा, पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत

पांच लोग घायल, टांडा अस्पताल में चल रहा उपचार

योल। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। योल के पास उथड़ा ग्रां के रसेहड़ गांव में एक कैंटर पलटकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत हुई है वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 7 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है।

हिमाचल : समय रहते पहुंच जाएं घर, इन लोकल रूटों पर भी नहीं चलेंगी HRTC बसें

हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया है। हादसा आज शाम करीब साढ़े 4 बजे पेश आया है। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं।

हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी मृतक उथड़ा ग्रां के रहने वाले थे।

Breaking : हिमाचल में 12 बजे के बाद थम सकते हैं नाइट रूट पर HRTC बसों के पहिए

ये लोग शाम को खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल घर ला रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया और गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज टांडा में एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के समय गाड़ी में से 10 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत पड़ती योल पुलिस चौकी में दी गई। सूचना मिलने के बाद योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह के अलावा तहसीलदार गिरीराज ठाकुर मौजूद रहे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दे दिए हैं।

 

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया,  “अति दुःखद। धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र टँग नरवाना के उथला ग्रां में एक तूड़ी से भरे ट्रक के खाई में गिरने से कुछ लोगों की मृत्यु की खबर है और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं भगवान से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति ।”

हादसे की सूचना मिलने पर धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने प्रशासन समेत अपनी टीम को मौके पर पहुुंचाया। विधायक सुधीर शर्मा के निर्देशों पर प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार धर्मशाला ने पीड़ितों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।

पालमपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, नेपाल निवासी है मुख्य सरगना

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानें टाइमिंग और किराया

 

गुप्त गंगा कांगड़ा से धरा पालमपुर चोरी का एक आरोपी, 2 फरार

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : शादी में शरीक होने जा रहे युवक की कार खाई में गिरी-गई जान

चौपाल के वलपुल खेल में हुआ हादसा

शिमला। शादी में शरीक होने जा रहे एक युवक की कार हादसे में मौत हो गई। हादसा शिमला जिला के पुलिस थाना चौपाल के तहत रेवल पुल खेल में हुआ है।

लाहौल-स्पीति : दरेड़-मडग्रां नाला में हिमस्खलन, अचानक आई बाढ़-100 लोग फंसे

बता दें कि बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे अनिल कुमार (35) पुत्र ज्ञान सिंह गांव डोग तहसील चौपाल (शिमला) कार (HP08A-4242) में सवार होकर किसी शादी समारोह में शरीक होने जा रहा था। रेवलपुल खेल में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

हिमाचल में मई माह में टूटा 36 वर्ष का रिकॉर्ड, 12 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

हादसे में अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चौपाल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शिमला में वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू, 7 सेक्टर में बांटा शहर-पढ़ें खबर

हिमाचल की बेटी सीनियर कैप्टन रवीना को इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित

मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

ज्वालाजी : देहरियां में कार व बाइक में जोरदार टक्कर, करियाड़ा के युवक की मौत

ज्वालाजी। कांगड़ा जिला में तेज रफ्तारी के कारण आज एक और घर का चिराग बुझ गया। ज्वालाजी उपमंडल के पास देहरियां में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक कार (HP 73 7680 ) और बाइक (PB 08 CP 2195) में टक्कर हो गई।

हिमाचल में मई माह में टूटा 36 वर्ष का रिकॉर्ड, 12 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

बता दें कि पुलिस थाना ज्वालाजी के तहत देहरियां में कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करियाड़ा निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान सन्नत राणा (24) पुत्र मुकेश निवासी करियाड़ा के रूप में हुई है। युवक शटरिंग का काम करता था व किसी काम के सिलसिले में कांगड़ा की तरफ जा रहा था।

आयोग ने 1,600 पदों पर शुरू की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू-जल्द करें

जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद  सन्नत राणा को अस्पताल पहुंचाया गया। पर जख्मों के ताव न सहते  हुए युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, कार चालक धूड़ा सप्पड़ (डलहौजी) निवासी कार्तिकेय पुत्र दूनी चंद कांगड़ा से ज्वालाजी की तरफ जा रहा था। बाइक चालक साइड टकराई है। इससे कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घायल का अस्पताल में इलाज करवाया गया है। दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।

“पालमपुर में बेखौफ चोर” अनाड़ी या खिलाड़ी : CCTV का था पता फिर भी की लाखों की चोरी

मामले की जानकारी मिलने के बाद ज्वालाजी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने देहरा अस्पताल सन्नत राणा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पालमपुर : घुग्गर में 7 लाख की चोरी, CCTV में कैद चोर, देखिए वीडियो

हिमाचल: नेशनल हाईवे-05 पर लैंडस्लाइड, चौरा गेट के पास हुआ

नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

Jio यूजर्स ढूंढ रहे सस्ता प्लान : 9 रुपए से भी कम में रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : दो बाइक की टक्कर में भाई ने तोड़ा दम, बहन घायल

पुलिस थाना इंदौरा के तहत का मामला

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला में दो बाइक की टक्कर में भाई की मौत हो गई है और बहन घायल हुई है। मामला पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना इंदौरा का है।

हिमाचल JBT भर्ती में बीएड मान्य, संघ बोला-बंद क्यों नहीं कर देते ट्रेनिंग

बता दें कि गण डाह कुलाड़ा, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा निवासी भाई राकेश कुमार (40) और बहन पूजा देवी बाइक (PB58F-7491) में सवार होकर कहीं जा रहे थे। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत चंगराड़ा पुल पर तेज रफ्तार बाइक (HP97-2933) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Breaking : CUET PG के लिए फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो, करें आवेदन

बाइक HP97-2933 को शिव कुमार पुत्र रणदीप सिंह निवासी वलखौड़, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा चला रहा था। हादसे में PB58F-7491 बाइक चालक राकेश कुमार (40) व पूजा देवी घायल हो गए। बाद में राकेश कुमार की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शिव कुमार के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से बाइक चलाने के खिलाफ 279,337,304A के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Breaking : 15 से पहले नहीं मानी मांगें तो बिना एडवांस नहीं चलेगी HRTC नाइट सर्विस

हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

किन्नौर : गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, 24 साल का युवक गंवा बैठा जान

भावानगर के पास एनएच-5 पर हुआ हादसा

रिकांगपिओ। किन्नौर जिला में भावानगर के पास एनएच-5 पर लुतुकसा नामक स्थान पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान आदर्श मेहता (24 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार निवासी सुंगरा तहसील निचार जिला किन्नौर के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

HRTC चालक-परिचालकों को मिला दो महीने का नाइट ओवरटाइम

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे सुंगरा निवासी आदर्श मेहता ऑल्टो कार (एचपी 26 बी 0309) में ज्यूरी से भावानगर की तरफ आ रहा था। भावानगर के पास लुतुकसा नामक स्थान पर वह कार से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई।

कांगड़ा जिले के दौरे पर आ रहे डिप्टी सीएम और उद्योग मंत्री

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा भावानगर थाने में दी गई। सूचना मिलने के बाद एसएचओ भावानगर जगदीश व एएसआई राम सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को घटना स्थल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भावानगर ले जाया गया।

वीडियो : शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा, मां हाटेश्वरी के दरबार नवाया शीश

एसएचओ भावानगर जगदीश ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मणिपुर हिंसा के बीच फंसे पांच हिमाचली छात्र रेस्क्यू, मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगी थी मदद

हिमाचल में 2 दिन साफ रहने के बाद 12 से फिर बिगड़ेगा मौसम

कांगड़ा जिला में देह व्यापार का पर्दाफाश, हरियाणा निवासी धरा-लड़की रेस्क्यू 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu

कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल

बाजू दो जगह से फ्रैक्चर, कुल्लू अस्पताल में भर्ती

कुल्लू। मुख्य संसदीय सचिव (CPS) सुंदर सिंह ठाकुर एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जिला कुल्लू में लगवैली के खड़िगंचा के पास एक पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में बिजली बोर्ड के अधीशासी अभियंता आ गए।

शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन, शिलाई में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

इस दौरान उनकी बाजू दो जगह से फ्रैक्चर हो गई है। हादसे में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित कई अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

कांगड़ा : शहीद अरविंद की पार्थिव देह नहीं पहुंच पाई घर, राह देख रहे मां-बाप

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद मुख्य संसदीय सचिव (CPS) सुंदर सिंह ठाकुर लगवैली में बन रही तियून सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान ये हादसा पेश आया। घायल हुए अधिशासी अभियंता वीरेंद्र शर्मा का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम को भी हल्की चोट आई है।

Breaking: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित की किताब में की Correction

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

हिमाचल मौसम अपडेट: कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

गंभीर घायल को पीजीआई किया रेफर

 

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में अंब के पास बड़ूही में हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं। घायलों में एक गंभीर जख्मी है। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में तीन कांगड़ा निवासी घायल हुए हैं।

धर्मशाला: थार में ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दबोचा-6 पेटी बरामद

हादसे में बस कंडक्टर विरेंद्र पुत्र सुखराम निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा की मौत हुई है। संगीता चौहान(33) पत्नी चंदन चौहान निवासी वार्ड नंबर तीन पपरोला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उनके पति चंदन चौहान पुत्र जीवन दास (35) और बेटी सानिया चौहान(डेढ़ साल) भी घायल हुए हैं।

इसके अलावा रेखा देवी(38) पत्नी तिलक राज निवासी बड़ूही सब तहसील जोल ऊना, नितिन पुत्र तिलक राज निवासी बड़ूही सब तहसील जोल ऊना और भूपिंद्र सिंह (45) पुत्र सतविंद्र निवासी तहसील बेरी हरियाणा भी घायल हुए हैं। पांच घायलों को ऊना अस्पताल भर्ती करवाया है।

जसूर-जवाली रोड पर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पड़े न महंगा

बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड में अनियंत्रित होकर बस पहले सफेदे के पेड़ से टकराई फिर सड़क किनारे बने टीन के शेड और ईंट के ढेर को टक्कर मारते पास ही घर की दीवार से जा टकराई। घर में तीन प्रवासी लोग रहते हैं। बस में 15 से 20 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ती पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

हिमाचल में सुबह सवेरे बड़ा हादसा, बेकाबू हुई बस, एक की गई जान

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत हुई है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो की बस बल्लभगढ़ से बैजनाथ रूट पर जा रही थी। अंब के पास बड़ूही में आज सुबह चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर एनएच किनारे घर के पास ईंट के ढेर और टीन के शेड से जा टकराई।

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

हादसे में एक की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हैं। हादसे में परिचालक विरेंद्र की मौत हो गई है। जोकि रेवाड़ी क्षेत्र के निवासी थे। चालक को भी गंभीर चोट आई है। हादसा सुबह करीब पौने चार बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा: HRTC की बस हादसे का शिकार, 50 लोग थे सवार

शाहपुर के पास सारनू में हुआ हादसा

 

शाहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर के पास एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 50 लोग सवार थे। इसमें 9 को हल्की चोट आई है। जिन्हें सीएचसी शाहपुर में उपचार दिया गया।
बता दें कि एचआरटीसी की बस मनाली रूट पर निकली थी। शाहपुर के पास सारनू में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे लुढ़क गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

हिमाचल: मौसम की बेरुखी पड़ी भारी, इस जिला में 29.35 करोड़ से अधिक की चपत

बस में सवार यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पहुंची।हादसा सोमवार रात को हुआ है।हादसा तकनीकी वजह से हुआ बताया जा रहा है।

हिमाचल: खाई में गिरी कार, मेले में गए दो दोस्तों की गई जान-एक सेना का जवान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें