Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi

मंडी में चुनावी बेला, क्या होगा खेला – पढ़ें ये चुनावी रिपोर्ट

मंडी। विधानसभा चुनाव 2017 में मंडी में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भाजपा के धांसू प्रदर्शन का गिफ्ट मंडी के लोगों को रिजल्ट के तुरंत बाद ही मिल गया था। मंडी को पहली बार सरकार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था।

चंडीगढ़ : निजी यूनिवर्सिटी में 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल 

मंडी जिला में भाजपा ने दस में से 9 सीट जीतीं थीं। एक सीट आजाद के खाते में गई थी। जो अभी भाजपा ज्वाइन कर गए हैं। बगावत के चलते कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली मंडी सदर और द्रंग सीटें भी कांग्रेस हार गई थी। सीटें हारने का कारण बगावत रही थी। मंडी सदर से अनिल शर्मा ने 2017 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वह भाजपा टिकट पर चुनाव जीते। कहा जाता है कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा के भाजपा ज्वाईन करने से मंडी जिला में ही कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा।

कांगड़ा निवासी अनुज के जज्बे को सेना का भी सलाम, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

द्रंग में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के करीबी पूर्ण चंद की बगावत कौल सिंह ठाकुर पर भारी पड़ गई। लगातार जीत रहे कौल सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। कौल सिंह ठाकुर भाजपा के जवाहर ठाकुर से 6541 मतों से हारे थे। पूर्ण चंद 7,672 वोट ले गए थे।

सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला चक्की पुल, सुबह से दौड़ने लगेंगे भारी वाहन

मंडी जिला में भाजपा ने सबसे बड़ी जीत नाचन में दर्ज की थी। नाचन में भाजपा 15896 वोटों से जीती। भाजपा के विनोद कुमार को 38154 और कांग्रेस के लाल सिंह कौशल 22,258 मत मिले थे। बल्ह में भाजपा 12811 मतों से जीत दर्ज की।

 

भाजपा के इंद्र सिंह को 34704 व प्रकाश चौधरी को 21893 मत मिले थे। धर्मपुर में जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस के चंद्रशेखर को 11964 मतों से शिकस्त दी थी। सराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम को 11,254 वोट से हराया था। मंडी सदर से भाजपा के अनिल शर्मा ने कांग्रेस की चंपा ठाकुर को 10257 मतों से हराया।

हिमाचल : MSC, एमफिल, LLB और एमकॉम पास पहनेंगे खाकी, पुलिस कांस्टेबल ट्रैनिंग शुरू

सरकाघाट में भाजपा के कर्नल इंद्र सिंह ने कांग्रेस के पवन कुमार को 9,302 वोटों से पटकनी दी थी। सुंदरनगर में भाजपा के राकेश जंबाल ने कांग्रेस के सोहन लाल को 9263 (तिरसठ) मतों से हराया था।

 

जोगिंदर नगर में आजाद प्रत्याशी प्रकाश राणा ने भाजपा के गुलाब ठाकुर को 6635 मतों से शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी जीवन लाल आजाद प्रत्याशी से 24,970 मतों से पीछे रहे थे। द्रंग में भाजपा के जवाहर ठाकुर ने कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर को 6541 मतों से हराया था। करसोग में हीरा लाल ने कांग्रेस के मनसा राम को 4830 मतों से हराया था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *