Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत रोहड़ू के नाम, सबसे कम कुठलैहड़ के खाते

शिमला। हिमाचल में 1951 से लेकर 2017 तक हुए विधानसभा चुनाव को लेकर हम आपको कुछ रोचक जानकारी देने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोट मार्जन से जीतने का रिकॉर्ड रोहड़ू से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा के नाम है। 2007 के चुनाव में ब्राक्टा 28 हजार 415 मतों से जीते थे।

दूसरे नंबर की बात करें तो रोहड़ू से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह 1998 में 26 हजार 148 मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। तीसरे नंबर पर सबसे अधिक मतों से जीतने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शामिल हैं।  2007 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बमसन से 26 हजार 007 मतों से जीते थे।

पीएम मोदी के चंबा दौरे को लेकर सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

अगर हम इसके बाद सबसे अधिक मतों से जीतने वालों की बात करें तो 1990 में वीरभद्र सिंह रोहड़ू से 24 हजार 626 तो 2007 में शिमला ग्रामीण से बीस हजार वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 1993 में वीरभद्र सिंह रोहड़ू से 19 हजार 946 मतों, 1998 में पंडित सुखराम मंडी से 18 हजार 989 मतों से जीते थे। 1985 में रोहड़ू से नेहर सिंह ने 18 हजार 961 वोटों से जीत दर्ज की थी। सबसे अधिक मतों के मार्जन से जीतने के पहले आठ स्थान पर पांच पर रोहड़ू का कब्जा है।

अब बात करते हैं सबसे कम मतों के मार्जन से जीतने वालों की। इसमें पहला स्थान कुठलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी राम दास का है। 1998 के चुनाव में राम दास मात्र तीन वोटों से जीते थे। दूसरे स्थान पर ज्वालामुखी से आजाद प्रत्याशी ईश्वर चंद हैं। 1985 में ईश्वर चंद 9 मतों से जीते थे।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत रोहड़ू के नाम, सबसे कम कुठलैहड़ के खाते

तीसरे स्थान पर तुलसी राम, चौथे पर डॉ. राजीव सैजल, पांचवें पर कृष्णा मोहिनी, छठे पर चंद्र सेन ठाकुर, सातवें पर मोहन लाल, आठवें पर सतपाल सत्ती और नौवें पर पी चंद हैं। 2007 में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के तुलसी राम 16, कसौली से भाजपा के राजीव सैजल 24 मतों से जीते थे।

1998 में सोलन से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा मोहिनी 26, कुल्लू से भाजपा के चंद्र सेन ठाकुर 38 वोट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 1977 में भाजपा के मोहन लाल 42, 2007 में भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती 51 और 1967 में ऊना से आजाद प्रत्याशी पी चंद 56 मतों से जीते थे।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह की और जानकारियों के लिए जुड़े रहें ewn24 choice of himachal से।

हिमाचल विधानसभा रण : बोलते हैं आंकड़ें, बड़ी जीत रोहड़ू के खाते

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *