Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

Breaking : हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों से पहले हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में हर्ष महाजन ने भाजपा की सदस्यता ली।

नई तकनीक से बना हिमाचल का पहला केबल स्टेड पुल-जानें खासियत

हर्ष महाजन हिमाचल भाजपा में शामिल होने वाले हिमाचल कांग्रेस के दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इससे पहले हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल ने भाजपा का दामन थामा था। बता दें कि महाजन चंबा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के तौर पर भी दी सेवाएं हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *