Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला-मटौर एनएच: भंगवार से कांगड़ा बनेगा 4 लेन, नवंबर में शुरू होगा काम

1,323 करोड़ रुपए है अनुमानित लागत, ठेकेदार को काम अवार्ड

शिमला। हिमाचल के शिमला-मटौर नेशनल हाईवे 88 पर भंगवार से कांगड़ा तक का पोरशन 4 लेन बनेगा। इस पर अनुमानित लागत 1,323 करोड़ रुपए है। इसकी लंबाई 18.130 किलोमीटर है। इसका काम ठेकेदार को अवार्ड कर दिया गया है। इस पोरशन का काम नवंबर 2021 तक शुरू कर दिया जाएगा। इसे दो वर्ष के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यह
जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 6 अगस्त को हिमाचल के विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में भी दी है।

यह भी पढ़ें :- टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को हिमाचल सरकार का ऑफर, मिलेगा फ्री पैकेज

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे 88 को लेकर नादौन के विधायक ने सवाल पूछा था। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे 88 की कुल लंबाई 223.700 किलोमीटर है। इस परियोजना का कार्य एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। एनएचएआई से प्राप्त सूचना के अनुसार शिमला-कांगड़ा (बाईपास) तक का काम 6 पैकेज में विभाजित किया है।

पैकेज एक शिमला से शालाघाट तक है। इसकी लंबाई 22.250 किलोमीटर है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसे 2 लेन, पेव शॉल्डर या 4 लेन के रूप में अंतिम रूप दिया जाना शेष है। पैकेज दो में शालाघाट से नौणी चौक बिलासपुर है। इस पोरशन की लंबाई 30.250 किलोमीटर है। इसकी भी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसे 2 लेन, पेव शॉल्डर या 4 लेन के रूप में अंतिम रूप दिया जाना शेष है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

पैकेज तीन में भगेड़ से हमीरपुर तक का पोरशन है। इसकी लंबाई 36.319 किलोमीटर है। राज्य पीडब्ल्यूडी द्वारा पहले ही इसे 2 लेन और पेव शॉल्डर के रूप में विकसित किया जा चुका है। चौथा पैकेज हमीरपुर से ज्वालामुखी है। इसकी लंबाई 36.576 किलोमीटर है। इसे 2 लेन और पेव शॉल्डर के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है। अनुमानित लागत एवं समय अवधि का निर्णय किया जाना बाकी है।

पांचवां पैकेज ज्वालामुखी से भगवार तक है। इसकी लंबाई 18.325 किलोमीटर है। इसे भी 2 लेन और पेव शॉल्डर के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है। अनुमानित लागत एवं समय अवधि का निर्णय किया जाना बाकी है। छठा पैकेज भंगवार से कांगड़ा तक है। केंद्र सरकार द्वारा शिमला से मटौर खंड के अपग्रेडेशन के लिए परियोजना को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *