Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News

हिमाचल में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, गुजरात में दिवाली के बाद

नई दिल्ली। हिमाचल में विधानसभा चुनाव तिथियों की घोषणा आज हो सकती है। वहीं, गुजरात में दिवाली के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक : आज कई वर्गों को बड़ी घोषणा की उम्मीद

2017 में हिमाचल में 12 अक्टूबर को आचार संहिता लगी थी। वहीं, गुजरात में अंतिम सप्ताह में चुनाव की तिथियों का ऐलान हुआ था।

गुजरात के गांधीनगर में 18 अक्टूबर से डिफेंस एक्सपो 2022 की शुरूआत होनी है। यह आयोजन 22 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे। इसके लिए भी गुजरात में चुनाव तिथियों की घोषणा 22 के बाद हो सकती है।

गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

5 साल में BJP ने नहीं किया नया काम इसलिए PM को बार-बार बुला रहे

कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं। चुनाव के बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच वोटिंग हुई थी। 18 दिसंबर को नतीजे आए थे। गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी है। वहीं, हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी. जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

हिमाचल प्रदेश में इस बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है, वहीं गुजरात में इस बार तमाम बड़े ऐलानों के साथ दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP भी मैदान में है। ऐसे में गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के 100 पदों पर भर्ती

ज्वालाजी से दिल्ली वाया शांतला, सलेटी नई बस शुरू, कून्हा से चली

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *