Categories
Top News Himachal Latest Solan State News

अर्की पहुंचा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश, कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे वीरभद्र सिंह

सोलन। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश अर्की पहुंचा। अस्थि कलश अर्की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रखा गया। कलश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र ठाकुर द्वारा अर्की लाया गया। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित समय पर अर्की की गंभर नदी में विधि विधान के साथ अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र अर्की के विधायक स्व. राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित लोगों ने गमगीन हृदय से अर्की के विधायक स्व. राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश के दर्शन किए व अश्रुपूर्ण नेत्रों से पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह के निधन से जहां प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है, वहीं अर्की विधान सभा क्षेत्र को भी भारी क्षति हुई है। जोकि भविष्य में अपूर्णीय है। उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र के विकास के लिए स्व. राजा वीरभद्र सिंह के कई योजनाएं थीं, लेकिन उनके देहावसान के कारण अब अर्की के विकास की गति में कुछ रुकावट आएगी, लेकिन अर्की कांग्रेस अर्की क्षेत्र की क्षति को उनके पुत्र विक्रमादित्य विधायक ग्रामीण शिमला व प्रतिभा सिंह के सहयोग से गति लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि दर्शनों व श्रद्धाजंलि के पश्चात अर्की विधायक स्व. राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को पूरे विधि विधान से अर्की की ग्राम पंचायत बनोह खरड़ हट्टी में बह रही मुख्य खड्ड गंभर खड्ड में प्रवाहित किया जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *