14 सितंबर को शिमला में गेयटी थिएटर में आयोजित होगा कार्यक्रम
पालमपुर। सहायक लोक संपर्क अधिकारी पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल अनिल धीमान का चयन राजभाषा हिंदी पुरस्कार-2022 के लिए किया गया।
14 सिंतबर को शिमला में गेयटी थिएटर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हिंदी दिवस कार्यक्रम में अनिल धीमान को राजभाषा हिंदी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
राजभाषा हिंदी पुरस्कार, राजभाषा हिन्दी के प्रयोग एवं उत्थान के लिए विशेष योगदान के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर दिया जाता है। ज़िला कांगड़ा से अधिकारी वर्ग को यह सम्मान प्राप्त हो रहा है।
