दो बोर्ड और एक निगम में वाइस चेयरमैन किया नियुक्त
शिमला। हिमाचल के बोर्डों और निगमों में तैनाती के लिए लंबा इंतजार कर रहे नेताओं का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। प्रदेश सरकार ने आज तीन बोर्डों और निगम में वाइस चेयरमैन की नियुक्तियां की हैं। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। संजय गुलेरिया को नेशनल सेविंग स्टेट एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन के पद पर नियुक्ति दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सैना ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नियुक्ति को लेकर टर्म एंड कंडीशन बाद में नोटिफाई की जाएंगी। सोलन की रश्मि धर सूद को हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है। प्रधान सचिव (टूरिज्म व सीए) ने इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं।
कांगड़ा जिला के रैहन फतेहपुर के गांव भराल निवासी ओम प्रकाश चौधरी को हिमाचल बैकवर्ड क्लासेस फाइनेंस और डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का वाइस चेयरमैन नॉमिनेट किया है। इस बारे भी आज अधिसूचना जारी हो गई है।