Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल: मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक किए नियुक्त, इन्हें मिला मौका

विधायक बिक्रम जरयाल और कमलेश कुमारी की हुई ताजपोशी

शिमला। हिमाचल के चंबा और हमीरपुर जिला से आज बड़े पदों पर नियुक्ति हुई है। हिमाचल में मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक चंबा और हमीरपुर जिला से बनाएं हैं। चंबा जिला की भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम जरयाल को मुख्य सचेतक और हमीरपुर की भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश कुमारी को उप मुख्य सचेतक के पदों पर नियुक्ति दी गई है। भाजपा विधायक दल के नेता की सिफारिश के बाद हिमाचल विधानसभा ने नियुक्तियों को मान्यता दे दी है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले सरकार ने आज दो बोर्डों और एक निगम में वाइस चेयरमैन की भी तैनाती की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

आज जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता ने अपने पत्र में 23 जुलाई को सूचित किया है कि चंबा (Chamba) जिला के भटियाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को सरकारी मुख्य सचेतक और हमीरपुर की भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी को उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। हिमाचल विधानसभा ने बिक्रम सिंह जरयाल और कमलेश कुमारी को हिमाचल विधानसभा मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक का वेतन, भत्ते और अन्य प्रसुविधाएं अधिनियम 2018 (2018 का अधिनियम संख्यांक तीन) की धारा 2 (ख) और 2 (ग) में दिए गए स्पष्टीकरण के अंतर्गत सरकारी मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक के पद पर मान्यता प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *