Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए दौड़ेगी एक और वोल्वो, गंगानगर रूट भी बहाल

शिमला के लिए टैंपो ट्रेवलर सेवा को भी एचआरटीसी धर्मशाला ने किया शुरू

धर्मशाला। एचआरटीसी धर्मशाला डिपो ने मैक्लोडगंज से दिल्ली एक और वोल्वो बस शुरू कर दी है। साथ ही शिमला के लिए टैंपों ट्रेवलर सेवा भी शुरू कर दी है। धर्मशाला से गंगानगर बस सेवा को भी बहाल कर दिया है। अब मैक्लोडगंड से दिल्ली के लिए दो वोल्वो चलेंगी। आरएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि पहले दिल्ली रूट पर रात को एक ही वोल्वो बस सेवा थी। अब एक और बस चलाने का निर्णय लिया है। अब दो बसें मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए चलेंगी। एक बस शाम पांच बजकर 35 मिनट पर मैक्लोडगंज से चलेगी। साढ़े 6 बजे धर्मशाला से रवाना होते हुए वाया नादौन दिल्ली जाएगी। यही बस अगले दिन रात 8 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से चलेगी।

मानसून सत्र : हिमाचल में 2019 के बाद नहीं भरे कला और शारीरिक अध्यापकों के पद

एक वोल्वो बस मैक्लोडगंज से रात सात बजे रवाना होगी। आठ बजे धर्मशाला से निकलेगी। यह बस कांगड़ा, देहरा होते हुए दिल्ली जाएगी। अगले दिन आठ बजे दिल्ली से चलेगी। इसके अलावा राजस्थान जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए धर्मशाला-गंगानगर बस को भी बहाल करने का फैसला लिया गया है। यह बस शाम चार बजकर 10 मिनट पर धर्मशाला से चलेगी। सात बजकर 40 मिनट पर गंगानगर से धर्मशाला के लिए रवाना होगी।

HPSSC : तीन पोस्ट कोड का रोल नंबर वाइज मूल्यांकन शेड्यूल और चार की उत्तर कुंजी जारी

इसके अलावा शिमला के लिए टैंपो ट्रेंवलर सुबह पांच बजे धर्मशाला और पांच बजकर 40 मिनट पर कांगड़ा से निकलेगी। उसी दिन शाम साढ़े चार बजे शिमला से धर्मशाला के लिए निकलेगी। उन्होंने कहा कि बसों के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं या फिर बुकिंग काउंटर पर भी टिकट ले सकते हैं। आरएम का कहना है कि कोरोना के चलते बंद पड़े रूटों को लोगों की मांग के अनुसार बहाल किया जा रहा है। लगभग सभी लोकल रूट बहाल कर दिए गए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *