Categories
Top News Crime Chamba State News

हिमाचल में फिर दरकी पहाड़ी, पशुओं को चराने गए युवक ने बचाई लोगों की जान

चंबा की उप तहसील धरवाला की बलौठ पंचायत का मामला

चंबा। हिमाचल में लैंडस्लाइड का सिलसिला जारी है। अब चंबा जिला में एक और बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। गनमीत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है पर सेब के पौधों और फसलों को क्षति हुई है। अगर पशुओं को चराने गया युवक लोगों को सचेत न करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

शिमला : नेरवा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

बता दें कि चंबा जिला की उप तहसील धरवाला की बलोठ पंचायत में लैंडस्लाइड हुआ है। पहाड़ी दरकने से पत्थर नीचे गिरने शुरू हो गए। वहीं कुछ दूरी पर पशुओं को चरा रहे युवक ओमी को जब इस बात का पता चला तो उसने लोगों को सचेत कर दिया। इस कारण लोगों को पहाड़ी दरकने का पता चल गया। गौरतलब है कि आज पंचायत में कोरोना टेस्टिंग कैंप लगा था। इसके कारण लोगों का आना जाना जारी था।

कुल्लू : ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ में लापता महिला का शव पंडोह डैम में मिला

वहीं, बलोठ पंचायत प्रधान देवराज ने युवक का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यहां लगातार पहाड़ी दरक रही है। यह छोटी पहाड़ी है। अगर यहां मौजूद बड़ी पहाड़ी दरकी तो बड़ा विनाश हो सकता है। ऐसा होता है तो लोगों का पलायन करवाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर वन विभाग ने डंगे लगाए थे, उससे घार रुकी थी। प्रधान ने सरकार और प्रशासन से बजट मुहैया करवाने की मांग की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *