एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह वेली में एक और शव बरामद हुआ है। शव महिला का है। पहचान कंचना (45)के रूप में हुई है। अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं। इसमें चार एक ही परिवार के हैं। बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला में सोमवार को हुई बारिश कई गहरे जख्म दे गई है। बोह वेली में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई है। वहीं, चार दिन पहले पिता बने युवक को भी काल लील गया। युवक के पिता अभी लापता हैं। हादसे के वक्त युवक की पत्नी, माता और दो साल का बेटा मेडिकल कालेज टांडा में थे। नगरोटा बगवां के चाहड़ी क्षेत्र की 11 साल की बच्ची भी काल का ग्रास बनी है। सोशल मीडिया पर बच्ची द्वारा बनाया एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें :- शाहपुर के बोह में अब तक पांच के शव बरामद, 5 अभी लापता
बोह वेली में पिछले कल चार शव बरामद हुए थे। इनमें से एक शव रुलेहड़ निवासी शिव प्रसाद का है। शिव उर्फ रामू की अभी चार दिन पहले ही पिता बने हैं। उनके यहां बेटे का जन्म हुआ है, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय शिव की पत्नी,माता व दो साल का बेटा टांडा अस्पताल में थे। शिव के पिता सुभाष रुलेहड़ में दुकान करते थे तथा शिव भी दुकान पर ही उनका हाथ बंटाता था। पिछले दिनों शिव को चोट आ गई थी तथा वे घर पर ही था, जबकि पिता दुकान पर थे।
हादसे के कुछ समय पहले ही पिता सुभाष दुकान से खाना खाने के लिए घर पहुंचे थे। अभी उन्होंने घर पर कदम ही रखा था कि पानी व मलबे ने पूरे घर अपने आगोश में ले लिया। मंगलवार देर शाम शिव प्रसाद का शव मिल गया है, लेकिन उनके पिता कभी भी लापता हैं। शिव का एक भाई आर्मी में है।