अब तक आठ शव हुए रिकवर और दो अभी भी लापता
शिमला। हिमाचल के लाहौल स्पीति जिला के तोजिंग नाला में बाढ़ आने से बहे एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। व्यक्ति की पहचान राहुल कुमार पुत्र रामानुज गांव रामपुर बिहार के रूप में हुई है। व्यक्ति बीआरओ का जेई था। अब तक आठ लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। दो अभी भी लापता हैं और दो को रेस्क्यू कर लिया गया था। दोनों घायल हैं।
यह भी पढ़ें : – लाहौल-स्पीति में बादल फटने से तबाही, सड़कें टूटी-संपर्क कटा
बता दें कि 28 जुलाई को बादल फटने से तोजिंग नाला में बाढ़ आ गई थी। इसमें एक प्राइवेट जेसीबी और मजदूरों के दो टेंट बह गए थे। साथ ही दस लोग लापता हो गए थे और दो को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। हादसे के बाद सर्च आपरेशन छेड़ा गया था। सर्च आपरेशन में सात के शव बरामद कर लिए थे और तीन लापता थे। अब एक और शव बरामद कर लिया है। हादसे में मरने वालों में पांच मंडी, दो जम्मू कश्मीर और एक बिहार से था। मंडी के एक ही गांव के चार लोगों ने जान गंवाई है।
यह भी पढ़ें : – हिमाचल से बड़ी खबर: यहां फंसे 175 पर्यटक, रेस्क्यू को मांगा हेलीकॉप्टर
अब तक इनके हुए शव बरामद
मोहम्मेद सलेम पुत्र लालदीन निवासी जम्मू कश्मीर, आजम(25) पुत्र मोहम्मद जम्मू कश्मीर, शेर सिंह(62) पुत्र गोलख राम निवासी धमसोई टकोली मंडी, रूम सिंह 41 पुत्र कृष्ण कुमार निवासी धमसोई टकोली मंडी, मेहर चंद 50 पुत्र लुहारू निवासी धमसोई टकोली मंडी, निरथ राम 42 निवासी धमसोई टकोली मंडी, प्रवीण कुमार पुत्र स्वर्ण राम निवासी बल्ह मंडी और राहुल कुमार निवासी बिहार के शव बरामद हुए हैं।