कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा पेश आया है। ढालपुर मैदान में सजे मेले में लगाए बड़े झूले का टायर खुलकर लोगों के ऊपर आ गिरा। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो पर्यटक और एक स्थानीय युवती शामिल है। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा दशहरा उत्सव की पहली रात को हुआ है।
कांगड़ा : ब्यास नदी में नहाने उतरे, पानी में डूबे दो युवक, तलाश जारी
जानकारी के अनुसार मेले की पहले ही रात ढालपुर मैदान में लगा सबसे बड़े झूले की सवारी कर रहे लोगों के साथ करीब नौ बजे यह हादसा पेश आया। झूले में लगाया गया टायर अचानक खुल गया। टायर गिरने से दो पर्यटक और एक स्थानीय युवती को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर झूले को सील कर छानबीन आरंभ कर दी है।