Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

‘आप’ प्रदेशाध्यक्ष बोले-कर्मियों को वेतन देने को पैसे नहीं और जयराम कर रहे घोषणाएं

पांच साल में क्या किया, बताए सरकार

शिमला। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव के समय जनता को गुमराह करने के लिए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं।

70 हजार करोड़ के कर्ज में दबी सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने के पैसे नहीं हैं और मुख्यमंत्री जयराम रोजना हजारों करोड़ के विकास कार्यों की झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। चुनाव के समय सरकार को बताना चाहिए कि पांच साल में क्या किया।

हिमाचल में 52 से लेकर 73 बर्फानी तेंदुए, दुर्लभ मुर्गों की 7 किस्में मिलीं

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच साल विकास करने में नाकाम रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। जनता के सामने आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में हैं, जिसे जनता पसंद कर रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में सबसे अधिक कर्ज लेने वाले और जीरो विकास करवाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में पहचाने जाएंगे। जयराम सरकार ने प्रदेश में 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज चढ़ा दिया है।

हिमाचल: शिक्षक, अधिकारियों, कर्मियों को अब जलपान के लिए मिलेंगे 40 रुपए

सरकार को कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने के लिए हर महीने 500 करोड़ का कर्ज लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि जो रोज करोड़ों के विकास की घोषणा कर रहे हैं, उसके लिए बजट कहां से आएगा।

विकास के लिए सरकार के खजाने में पैसा ही नहीं है और मुख्यमंत्री चुनाव के समय जनता को गुमराह करने के लिए घोषणाएं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की 11 गारंटियों पर पूरा भरोसा है।

आम आदमी पार्टी (आप) को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता अब खुलकर समर्थन कर रही है, जिससे तय है कि प्रदेश में ईमानदार सरकार बनाने के लिए जनता तैयार है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले हर गारंटी को पूरा किया जाएगा।

मंच पर भाषण दे रहे थे सीएम जयराम, पंडाल में घुस गया सांप, मचा हड़कंप

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *