मामला दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
शिमला। हिमाचल में हादसों का दौर जारी है। अब शिमला में सड़क हादसा हुआ है। शिमला जिला के चोैपाल उपमंडल में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका भाई व भाभी घायल हुए हैं।
हिमाचल : चलती कार का दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरी गर्भवती, गई जान
बता दें कि हादसा आज दोपहर शिमला-चौपाल मार्ग पर रियूनी में हुआ है। कार में होकर एक परिवार के तीन सदस्य चोैपाल से शिमला की तरफ जा रहे थे। रियूनी पहुंचने पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में गिर गई। हादसे में अमित शर्मा (28) की मृत्यु हो गई। अरुण शर्मा और उनकी पत्नी अंबिका शर्मा घायल हुए हैं। गाड़ी को अरुण शर्मा चला रहा था। दोनों घायलों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।