Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra

कांगड़ा : पति को चाय देने के बाद महिला ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर-टांडा रेफर

कनोल में आंगनबाड़ी सहायिका के तौर पर करती है काम

डाडासीबा। कांगड़ा जिला में डाडासीबा तहसील के तहत पंचायत कनोल में रविवार सुबह एक महिला ने खुद को आग लगा ली। झुलसी महिला को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। खुदकुशी के प्रयास के पीछे क्या वजह है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रानो देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी सुरेश कुमार पंचायत कनोल की निवासी आज सुबह आग से झुलस गई। महिला के पति सुरेश कुमार ने बताया रविवार सुबह ही रानो देवी ने चाय बना कर दी, उसके तुरंत बाद रानो देवी वहां कमरे के अंदर चली गई।

कुछ ही देर में हमने आग की लपटें निकलती देखीं और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो सभी कमरे की तरफ गए। कमरा अंदर से बंद था तो बड़ी मुश्किल से कमरा खोला तो देखा कि रानो देवी आग में झुलस रही थी।

बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंचाया गया। सिविल अस्‍पताल में चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा रेफर किया गया है।

पति का कहना है कि राणो देवी कुछ दिनों से लगातार मानसिक तौर से परेशान चल रही थी। उक्त महिला आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत है और पंचायत कनोल में ही अपनी सेवाएं दे रही है।

राणो देवी ने इतना बड़ा कदम क्यों किया पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। महिला के तीन बच्चे हैं। एक लड़का व दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया महिला को टांडा रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है महिला स्टेटमेंट देने की हालत में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *